मुंबई, 07 जुलाई (ता)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई बीते कई दिनों से भारी बारिश का कहर झेल रही है और शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। आम जनजीवन ठप हो गया है। अब महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में आज स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला किया है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही आज मुंबई में तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने भारी तबाही मचाई है। राज्य में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, करीब 100 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और भीषण बाढ़ के कारण सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। पिछले 24 से 48 घंटों के आंकड़े राज्य के तटीय और पश्चिमी हिस्सों में हुई भारी बारिश हुई है। लोनावला में पिछले 48 घंटों के दौरान सर्वाधिक 625 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, पिछले 24 घंटों में रायगढ़ में 236 मिमी, ठाणे में 161 मिमी, रत्नागिरी में 152 मिमी, पालघर में औसतन 132 मिमी और मुंबई के विभिन्न इलाकों में 100 से 161 मिमी तक वर्षा रिकॉर्ड की गई।
लगातार बारिश के चलते राज्य की कई नदियां उफान पर हैं। उल्हास, कालू और पिंजल नदियां चेतावनी स्तर को पार कर चुकी हैं, जबकि अंबा, सावित्री, कुंडलिका, पातालगंगा, जगबुडी और उल्हास नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके मद्देनजर बदलापुर, मोहाने और जांभुलपाड़ा के लिए बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को बारिश के कारण राज्य के कई जिलों में हादसे भी सामने आए हैं। मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक इमारत झुग्गी बस्ती पर गिर गई, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
इसके अलावा मुंबई के उपनगरीय इलाके में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई। ठाणे में इमारत का एक हिस्सा ढहने से दो लोग घायल हो गए। पालघर और सिंधुदुर्ग में डूबने से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। वहीं, सिंधुदुर्ग में तेज हवाओं के कारण 30 मकान ढह गए। सतारा जिले में भूस्खलन की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन के खतरे को देखते हुए माथेरान, लोनावला, खोपोली और लोहागढ़ जैसे पहाड़ी पर्यटन स्थलों के लिए श्रेड अलर्टश् जारी किया गया है।
इन इलाकों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की दो टीमें तैनात की गई हैं। पुणे जिले की मावल तहसील में पाटन गांव में भूस्खलन के कारण एक मकान प्रभावित हुआ, जिसमें चार लोग फंस गए। वहीं, तलेगांव-दाभाड़े के पास बाढ़ के पानी में 25 यात्रियों से भरी एक बस फंस गई। एनडीआरएफ की टीम ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

