Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी और हरियाणा में पेट्रोल पंप लूटने वाले 5 शातिर गिरफ्तार
    • उप्र मंत्रिमंडल ने दी तीन नये निजी विश्वविद्यालय खोलने की मंजूरी
    • ओटीटी से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’
    • सपा की विकास योजनाओं को भाजपा सरकार ने किया जर्जर : अखिलेश
    • अग्निवीरों के लिए 75% स्थाई करने का प्रस्ताव
    • मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल केवल नारा बनकर रह गया : राहुल गांधी
    • दिल्ली में रहकर मुजरा पार्टी करता है उमेंद्र, राहुल गुप्ता मुहैया कराता है लड़कियां, प्रदेशभर में की जाती हैं पार्टियां
    • वैष्णव ने 2 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बीएएमएस और फार्मेसी की फर्जी डिग्री बनाने में सपा नेता समेत 3 गिरफ्तार
    देश

    बीएएमएस और फार्मेसी की फर्जी डिग्री बनाने में सपा नेता समेत 3 गिरफ्तार

    adminBy adminJuly 7, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छपार (मुजफ्फरनगर) 07 जुलाई। बीफार्मा व बीएएमएस के कूटरचित दस्तावेज बनाकर आर्थिक लाभ अर्जित करने वाले गिरोह के तीन आरोपितों को पुलिस व एसओजी ने गिरफ्तार किया है। इनमें से 15 हजार का इनामी बाबा इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी का डायरेक्टर, दूसरा चिकित्सक व तीसरा सपा का नेता है। आरोपितों के पास से पुलिस ने एक कार और भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, मोबाइल फोन अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट भी बरामद की है। ये पंजाब से फर्जी डिग्री तैयार कराते थे।

    पुलिस लाइन में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि छपार पुलिस को आइजीआरएस के माध्यम से शिकायत मिली कि गांव शेरपुर निवासी इमलाख उर्फ इमलाक रुपये लेकर धोखाधड़ी करता है और अपने इंस्टीट्यूट में मूल दस्तावेज देने के नाम पर रुपये मांगता है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपित इमलाख बरला बसेड़ा मार्ग पर स्थित अपने इंस्टीट्यूट में धोखाधड़ी से रुपये लेकर फर्जी दस्तावेज बनाता है। सोमवार को छपार पुलिस व एसओजी ने संयुक्त रूप से बरला बसेड़ा मार्ग पर ताजपुर रजवाहे के पास से कार से आरोपित इमलाख, डा. वीके गौतम हाल निवासी हिमालयन मेडिकेयर डायग्नोस्टिक सेंटर हुंडई शोरूम रुड़की रोड हरिद्वार उत्तराखंड, मूल निवासी शामली बस स्टैंड के पास मुजफ्फरनगर व डा. मन्सूर उलहक निवासी शिवपुरी थाना खतौली मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया।

    एसएसपी ने बताया कि आरोपित सिंडिकेट चलाकर फर्जी डिग्री तैयार कर दो से छह लाख रुपये वसूलते थे। इनके पंजाब से संबंध बताए जा रहे हैं। आरोपित इमलाख बाबा इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी का चेयरमैन व डायरेक्टर है। वह बीफार्मा, डी फार्मा, बीएएमएस की फर्जी डिग्री बनवाता है। पूर्व में भी उसे उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जिसमें वह दो साल तक में जेल रहा है। इसके अलावा भी उसके विरुद्ध में मुजफ्फरनगर व उत्तराखंड धोखाधड़ी, गैंग्स्टर एक्ट सहित संगीन धाराओं में 11 मुकदमे दर्ज हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के लिए थाना छपार पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई।

    fake-degree-racket muzaffarnaga tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी और हरियाणा में पेट्रोल पंप लूटने वाले 5 शातिर गिरफ्तार

    July 7, 2026

    उप्र मंत्रिमंडल ने दी तीन नये निजी विश्वविद्यालय खोलने की मंजूरी

    July 7, 2026

    ओटीटी से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’

    July 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.