मुंबई, 06 जुलाई (ता)। एक्टर आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट ने आज कानूनी तौर पर शादी कर ली। दोनों ने गत दिवस करीब 12ः45 बजे मुंबई के पाली हिल (बांद्रा) स्थित आमिर के घर पर शादी के कागजात पर साइन किए। यह एक प्राइवेट मैरिज सेरेमनी थी, जिसमें दोनों परिवारों के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए।
शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज के रूप में रजिस्टर की गई। इसके बाद सभी मेहमानों के लिए लंच का आयोजन रखा गया। आमिर की शादी में शामिल होने के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी, डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर समेत करीबी लोग और परिवार के सदस्य ही पहुंचे।
जब आमिर और गौरी शादी के पेपर पर साइन कर रहे थे, उस समय गौरी की पहली शादी से बेटा और आमिर की दूसरी शादी से बेटे आजाद भी मौजूद थे। इस दौरान आजाद ने आमिर की रिंग का बॉक्स, जबकि गौरी के बेटे ने उनकी रिंग का बॉक्स पकड़ा था।
आमिर खान ने तीसरी बार शादी कर ली है। एक्टर ने अपने घर पर ही गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ रजिस्टर मैरिज की, जिसमें फैमिली और उनके करीबी दोस्त शामिल हुए। जिसकी जब तस्वीरें सामने आईं, तो गौरी पर ही सबका ध्यान अटक गया। न सिर्फ उनका लहंगे में ब्राइडल लुक बेहद खूबसूरत लगा, बल्कि उनके चेहरे पर खुशी भी देखते ही बना। जिसके लिए वह सज- संवकर रेडी हुईं।
आमिर और गौरी की शादी में उनके पहली शादियों से हुए बच्चे भी शामिल हुए। जहां गौरी का बेटा दूल्हा- दुल्हन के बीच बैठा नजर आया, तो आमिर का दूसरी शादी से हुआ बेटा आजाद भी उनके पास बैठा दिखा। यही नहीं बेटी इरा भी दामाद के साथ पहुंचीं, लेकिन नजरें दुल्हन पर ही रहीं, जो पहली बार इतनी सजी-धजी दिखीं, तो दूल्हा- दुल्हन का डांस भी लाइमलाइट लूट ले गया।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

