Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»अभिभावक दें ध्यान, जबरदस्ती की शादियां करा रही है कांड
    न्यूज़

    अभिभावक दें ध्यान, जबरदस्ती की शादियां करा रही है कांड

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 4, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लड़के लड़की की शादी से पूर्व माता पिता आखिर उनकी इच्छा की जानकारी कर यह पता क्यों नहीं लगाते कि उनका कोई संबंध तो किसी से नहीं चल रहा। अब वो जमाना नहीं रहा कि माता पिता और रिश्तेदारों ने तय कर दिया और सात फेरे ले लिए। अब जेनजी का जमाना है। युवक युवती जागरुक हो रहे हैं। मगर पता नहीं वो शादी से पहले अगर मर्जी नहीं है तो इनकार क्यों नहीं करते। शादी के बाद ही यह क्यों बताती हैं कि वो किसी और की अमानत हैं। मां बाप भी अपनी इच्छा लादने के चक्कर में उनसे कुछ नहीं पूछते। अगर कहीं पूछते हैं तो अपनी मर्जी के लड़के लड़की से शादी की हट लगाते हैं और खूब पैसा खर्च कर शादी की जाती है। विदा होने के बाद दुल्हन पति और उसके घरवालों को धमकाने में लग जाती है।
    जिस प्रकार हाथ की अंगुली एक समान नहीं होती है उसी प्रकार सभी युवक युवती एक जैसे नहीं होते लेकिन नीले ड्रम की घटना ना हो और पहली रात को पति को पत्नी के खौफ का शिकार ना होना पड़े तथा फिल्म हम दिल दे चुके सनम की भांति हापुड़ निवासी युवक की शादी मेरठ की युवती से हुई। सुहागरात को ही दुल्हन ने कहा कि वह किसी और की अमानत है। अगर हाथ लगाया तो हत्या करा देगी। इस सारे प्रकरण के बाद लड़के और उसके परिवार ने अपनी दुल्हन को उसके प्रेमी को सौंपकर जान बचाई क्योंकि लड़की के मां बाप सहयोग को तैयार नहीं थे। दूसरी घटना बिजनौर के गांव खेड़की की सुनने को मिली। प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और तीन घंटे के हंगामे के बाद किसी तरह उसे उतारा तो वह अपनी प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ गया। मुझे लगता है कि ऐसी घटनाएं और समाज में दोनों परिवारों की होने वाली बदनामी को अगर अभिभावक थोड़ा समझदारी का परिचय दे और युवक युवती शादी के बाद जो साहस दिखाते हैं अगर पहले दिखाकर अपने माता पिता को समझा दें तो ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो। बाद में हत्या या आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया जैसी बातों से कुछ होने वाला नहीं है। टीवी सीरियल और फिल्मों को देखकर युवा पीढ़ी पर पड़ रहे गलत असर को देखते हुए समाज को इस बात पर मंथन करना चाहिए कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो और जेन जी का जमाना है बेटे बेटियों को साफ कह देना चाहिए कि मुझे जीवनभर पसंद के लड़के लड़की के साथ रहना है। दोनों मर्जी से साथ रहेंगे तो परिजनों को परेशान होने का दोष नहीं देंगे। अगर किसी युवक युवती संग परिवार के लोग ज्यादती करते हैं तो उसे रिश्तेदारों से मिलकर अपनी बात बतानी चाहिए। शादी के बाद होने वाले हंगामे से बचने के लिए अच्छा है कि थाने में जाकर अपनी बात कहें। वहां भी विवादों को निपटाने के लिए शादी करा दी जाती है। आश्य है कि हमारे पास बहुत से रास्ते हैँ। तो फिर शादी के बाद घटनाओं से अपनी जिंदगी क्यों बर्बाद करें।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.