Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • माननीय मुख्यमंत्री जी ध्यान देें! अवैध रूप से बने बेसमेंट व स्टार प्लाजा में चाणक्य कोचिंग सेंटर पर सील लगाने के 10 मिनट बाद ही क्यों खोली है चर्चा, क्या मुख्यमंत्री के आदेशें से ऊपर हो गयी अफसरों की सिफारिश, प्राधिकरण के अधिकारी आखिर सोच क्या रहे हैं पुनः लगाई जाये
    • वार्डन बीमार छात्रा को पीठ पर लादकर पहुंची अस्पताल, आदिवासी इलाकों में सड़क शिक्षा और स्वास्थ्य ?
    • अभिभावक दें ध्यान, जबरदस्ती की शादियां करा रही है कांड
    • राजभर के मुंह में सिर्फ ‘डॉट-डॉट-डॉट’ : शिवपाल
    • मलाइका ने 52 साल की उम्र में दिए मोनोकिनी में दिलकश पोज
    • अन्ना हजारे ने स्थगित किया ‘अनशन’
    • देह व्यापार गिरोह से दो अभिनेत्री मुक्त कराई गईं
    • जाकिर कॉलोनी में अफेयर के शक में सोती हुई बहन की भाई ने गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»जाकिर कॉलोनी में अफेयर के शक में सोती हुई बहन की भाई ने गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    देश

    जाकिर कॉलोनी में अफेयर के शक में सोती हुई बहन की भाई ने गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    adminBy adminJuly 4, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 04 जुलाई (प्र)। मेरठ में शनिवार को लोहियानगर में दिन निकलते ही वारदात हो गई। लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में शनिवार सुबह 16 वर्षीय किशोरी अक्सा की उसके भाई आरिश ने कथित रूप से तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई, जब किशोरी अपने कमरे में सो रही थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि जाकिर कॉलोनी की ट्रांसफार्मर वाली गली में नूरे अपने परिवार के साथ रहता है। शनिवार सुबह परिवार के सभी सदस्य घर पर मौजूद थे, जबकि 16 वर्षीय अक्सा अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उसके भाई आरिश ने उसे गोली मार दी।
    गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो किशोरी लहूलुहान अवस्था में पड़ी मिली। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी आरिश मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है। आरोपी ने पूछताछ में हत्या करना कुबूला है।

    अक्सा ने 8वीं तक की पढ़ाई की है। अक्सा के पापा नहीं हैं। उनकी 12 साल पहले मौत हो गई थी।
    अक्सा चार भाइयों में इकलौती बहन है। सबसे बड़ा बेटा आरिश है और दूसरे नंबर पर अक्सा है। जबकि तीसरे नंबर पर कैफ है। फिर आहद और जुनैद हैं।

    पुलिस की अभी तक की पूछताछ से ऐसा लग रहा है कि आरिश ने अपनी बहन अक्सा को प्रेमप्रसंग के शक में मारा है। अक्सा पड़ोस के किसी युवक से बातचीत करती थी। जिसकी जानकारी घरवालों को हो चुकी थी। इसलिए परिवार बेटी का ही निकाह कराना चाहता था। लेकिन अक्सा ने शादी से इंकार कर दिया था। किशोरी उस युवक से लगातार बातचीत करती रही।
    पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात भी किशोरी का परिवार में इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

    honor-killing meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    माननीय मुख्यमंत्री जी ध्यान देें! अवैध रूप से बने बेसमेंट व स्टार प्लाजा में चाणक्य कोचिंग सेंटर पर सील लगाने के 10 मिनट बाद ही क्यों खोली है चर्चा, क्या मुख्यमंत्री के आदेशें से ऊपर हो गयी अफसरों की सिफारिश, प्राधिकरण के अधिकारी आखिर सोच क्या रहे हैं पुनः लगाई जाये

    July 4, 2026

    वार्डन बीमार छात्रा को पीठ पर लादकर पहुंची अस्पताल, आदिवासी इलाकों में सड़क शिक्षा और स्वास्थ्य ?

    July 4, 2026

    अभिभावक दें ध्यान, जबरदस्ती की शादियां करा रही है कांड

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.