Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»ऑटो»देश का पहला निजी राकेट विक्रम-1लांच होगा 12 जुलाई से 4 अगस्त के बीच
    ऑटो

    देश का पहला निजी राकेट विक्रम-1लांच होगा 12 जुलाई से 4 अगस्त के बीच

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 3, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 03 जुलाई (ता)। हैदराबाद की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने गत दिवस घोषणा की कि उसके विक्रम-1 रॉकेट का पहला परीक्षण प्रक्षेपण 12 जुलाई से 4 अगस्त के बीच कभी भी हो सकता है। यह भारत का पहला निजी क्षेत्र में विकसित कक्षीय (ऑरबिटल) रॉकेट है। हालांकि, अंतिम प्रक्षेपण तिथि श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में रॉकेट की अंतिम तैयारी, सभी परीक्षण, मौसम, सुरक्षा मंजूरी और लॉन्च रेंज की उपलब्धता के आधार पर तय की जाएगी। कंपनी ने इस मिशन का नाम ‘आगमन’ रखा है।
    इस उड़ान का उद्देश्य रॉकेट के उड़ान भरने से लेकर अंतरिक्ष की ओर बढ़ने के हर चरण के प्रदर्शन का आकलन करना है। इसके जरिये प्रणोदन प्रणाली (प्रोप्लशन सिस्टम)विभिन्न चरणों के अलग होने की प्रक्रिया, मार्गदर्शन, नेविगेशन, नियंत्रण प्रणाली और रॉकेट के समग्र प्रदर्शन से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाए जाएंगे। स्काईरूट एयरोस्पेस के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन कुमार चंदाना ने कहा कि रॉकेट के वास्तविक प्रदर्शन को पूरी तरह जमीन पर किए गए परीक्षणों से नहीं समझा जा सकता। उड़ान के दौरान मिलने वाले आंकड़े रॉकेट की डिजाइन को परखने और भविष्य में और बेहतर प्रक्षेपण यान विकसित करने में मदद करेंगे।
    करीब सात मंजिला ऊंचा विक्रम-1 बहु-चरणीय (मल्टी स्टेज) रॉकेट है। इसका ढांचा पूरी तरह कार्बन मिश्रित सामग्री से तैयार किया गया है। इसमें कंपनी की ओर से विकसित प्रणोदन प्रणाली का उपयोग किया गया है, जिसमें थ्री-डी प्रिंटिंग तकनीक से बने इंजन और अधिक क्षमता वाले ठोस ईंधन रॉकेट बूस्टर शामिल हैं। यह रॉकेट 350 किलोग्राम तक वजन वाले छोटे उपग्रहों को पृथ्वी से लगभग 450 किमी ऊंची निचली कक्षा (लो अर्थ ऑर्बिट) में स्थापित करने में सक्षम होगा।
    विक्रम-एस का सफल प्रक्षेपण कर चुकी है कंपनी रू यह स्काईरूट एयरोस्पेस का दूसरा अंतरिक्ष मिशन है। इससे पहले 18 नवंबर 2022 को कंपनी ने विक्रम-एस का सफल उप-कक्षीय प्रक्षेपण किया था, जो भारत की धरती से अंतरिक्ष तक पहुंचने वाला पहला निजी रॉकेट बना था।

    Auto Desh New Delhi Success The country's first private rocket Vikram-1 will be launched between July 12 and August 4.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.