Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शामली में आयुष जैसा एक और मामला, अब कार्तिक के धर्मांतरण का आरोप
    • बेटियाँ फाउंडेशन ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर डॉक्टर्स का किया सम्मान
    • शाहरुख खान ने अमेरिका में बनवाया खुद का क्रिकेट स्टेडियम नाइट राइडर्स
    • अब बीमार बुजुर्ग नहीं जा सकेंगे हज यात्रा पर, लगाई रोक
    • टीवीके विधायकों को 50 करोड़ तक की पेशकश, तीन गिरफ्तार
    • पुलिस चौकी के पास ट्रांसफार्मरों से तांबा चोरी, बिजली गुल
    • थाने के अंदर दरोगा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा, मुकदमे में एफआर लगाने को मांगे दो लाख
    • चेन चोरी में कथित पत्रकार, बहन समेत तीन गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»टीवीके विधायकों को 50 करोड़ तक की पेशकश, तीन गिरफ्तार
    देश

    टीवीके विधायकों को 50 करोड़ तक की पेशकश, तीन गिरफ्तार

    adminBy adminJuly 2, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई 02 जुलाई। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय की सरकार को अस्थिर करने की साजिश को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने बुधवार को आरोप लगाया कि मुख्य विपक्षी दल डीएमके उसके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रहा है।
    पार्टी का दावा है कि कई विधायकों को इस्तीफा देने और सरकार से असहयोग करने के बदले 10 करोड़ से 50 करोड़ रुपये तक की पेशकश की गई।

    टीवीके विधायक एन. इलैयाराजा ने आरोप लगाया कि उन्हें 35 करोड़ का प्रस्ताव मिला, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान थिरुनाक्कारासु नरेश और त्यागराजन के रूप में हुई है। टीवीके के वरिष्ठ नेता और ऊर्जा संसाधन मंत्री आर. निर्मल कुमार ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी पिछले करीब 40 दिनों से यह आरोप लगा रही है कि डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन के इशारे पर पार्टी नेताओं के जरिये टीवीके विधायकों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी भी सरकार बनाने के लिए शॉर्टकट का रास्ता अपनाने की कोशिश रहे हैं।

    प्रस्ताव ठुकराने पर इलैयाराजा को आरोपी ने दी धमकी मामले
    शुरुआत टीवीके विधायक एन. इलैयाराजा की शिकायत से हुई। कृष्णागिरि जिले की उथनगई विधानसभा सीट से विधायक इलैयाराजा ने बताया कि थिरुनाक्कारासु नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। उसने खुद को एक राजनीतिक सर्वेक्षण संस्था का प्रमुख बताया और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ लाए जाने वाले प्रस्ताव पर सहयोग करने के बदले 35 करोड़ रुपये देने की पेशकश की विधायक के और दोबारा संपर्क नहीं करने को कहा। इलैयाराजा अनुसार, उन्होंने प्रस्ताव को तुरंत ठुकरा दिया। का आरोप है कि प्रस्ताव ठुकराने के बाद आरोपी ने उन्हें धमकी दी कि यदि इस बातचीत की जानकारी किसी को दी गई तो उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    सेंथिल बालाजी के कहने पर रिश्वत की पेशकश की…
    पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि नरेश के पूर्व डीएमके मंत्री और वर्तमान कोयंबटूर दक्षिण विधायक वी. सेंथिल बालाजी तथा उनके भाई वी. अशोक कुमार से करीबी संबंध हैं। पुलिस का दावा है धिरुनाक्कारासु ने सेथिल बालाजी और अशोक कुमार के निर्देश पर विधायकों को रिश्वत की पेशकश की।

    tamilnadu tazza khabar tazza khabar in hindi TVK vijay-government
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    शामली में आयुष जैसा एक और मामला, अब कार्तिक के धर्मांतरण का आरोप

    July 2, 2026

    बेटियाँ फाउंडेशन ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर डॉक्टर्स का किया सम्मान

    July 2, 2026

    शाहरुख खान ने अमेरिका में बनवाया खुद का क्रिकेट स्टेडियम नाइट राइडर्स

    July 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.