Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब बीमार बुजुर्ग नहीं जा सकेंगे हज यात्रा पर, लगाई रोक
    • टीवीके विधायकों को 50 करोड़ तक की पेशकश, तीन गिरफ्तार
    • पुलिस चौकी के पास ट्रांसफार्मरों से तांबा चोरी, बिजली गुल
    • थाने के अंदर दरोगा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा, मुकदमे में एफआर लगाने को मांगे दो लाख
    • चेन चोरी में कथित पत्रकार, बहन समेत तीन गिरफ्तार
    • एनओसी में अटकी 627 करोड़ की गंगनहर पटरी मार्ग परियोजना
    • नवजात शिशु की सांस की बंद नलियों का किया सफल ऑपरेशन
    • लिव-इन में रह रहे युवक-युवती के परिवार पर 21 लाख का जुर्माना, पंचायत ने समाज से किया बहिष्कार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»थाने के अंदर दरोगा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा, मुकदमे में एफआर लगाने को मांगे दो लाख
    देश

    थाने के अंदर दरोगा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा, मुकदमे में एफआर लगाने को मांगे दो लाख

    adminBy adminJuly 2, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुजफ्फरनगर 02 जुलाई। एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम ने सिविल लाइंस थाना परिसर में एसएसआइ प्रवीण कुमार शर्मा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। एसएसआइ ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज एक मुकदमे की जांच एवं अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगाने के नाम पर दो लाख रुपये मांगे थे। आरोपित एसएसआइ के खिलाफ सिखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सिविल लाइंस थाने में चार मार्च 2025 को गांव दूधली निवासी आर्य समाज के प्रधान मुकेश आर्य ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया था कि पंकज जायसवाल निवासी भगवत बाग, अतरसुइयां (प्रयाग राज ), ओमपाल सिंह आर्य व भानु प्रताप निवासीगण गांव कसौली, ज्ञानेंद्र सिंह मलिक निवासी रेलवे रोड शामली, सतीश कुमार निवासी गांव बिराल, गजेंद्र व श्रवण कुमार निवासीगण गांव दूधली ने आर्य समाज की संपत्ति हड़पने, खुर्द-बुर्द करने व कब्जा करने का गिरोह बना रखा है।

    आरोप था कि ओमपाल ने आर्य सभा लखनऊ के कथित मंत्री पंकज जायसवाल द्वारा जारी पत्र के माध्यम से स्वयं को आर्य समाज का प्रशासक दिखाया है, जबकि अपने साथियों ज्ञानेंद्र सिंह मलिक को सह प्रशासक, सतीश कुमार, भानु प्रताप सिंह, गजेंद्र सिंह, श्रवण सिंह को सलाहकार सदस्य दर्शाया है। तीन माह से सिविल लाइंस थाने के एसएसआइ प्रवीण कुमार शर्मा जांच कर रहे थे। पीड़ित ओमपाल एक सप्ताह पूर्व सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा से मिलकर उसे मुकदमे में झूठा फंसाने और न्याय दिलाने की मांग की थी।

    ओमपाल का आरोप है कि एसएसआइ प्रवीण ने एफआर लगाने के दो लाख रुपये मांगे थे। बाद में एफआर 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। मंगलवार को ओमपाल ने एंटी करप्शन सहारनपुर को शिकायत दी थी। इस पर टीम ने जाल बिछाया और कार्रवाई की। बुधवार दोपहर 12रू30 बजे एसएसआइ ने ओमपाल को थाना परिसर में स्थित अपने कमरे पर बुलाया था। जैसे ही पीड़ित ने 50 हजार रुपये दारोगा को दिए. तुरंत टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी का विरोध कर एसएसआइ ने टीम के साथ धक्का-मुक्की भी की शोर-शराबा होने पर थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह व पुलिसकर्मी पहुंचे, लेकिन एंटी करप्शन की टीम को देखकर पीछे हट गए। बाद में एसएसपी संजय कुमार वर्मा, सीओ सिटी भी वहां पहुंचे। एसएसपी ने पूरे मामले की जानकारी ली। एंटी करप्शन विभाग के निरीक्षक मुकेंद्र सिंह की ओर से आरोपित प्रवीण के विरुद्ध सिखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रवीण कुमार शर्मा बुलंदशहर के सैदपुर पड़ाव का रहने वाला है।

    muzaffarnagar police-bribe tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अब बीमार बुजुर्ग नहीं जा सकेंगे हज यात्रा पर, लगाई रोक

    July 2, 2026

    टीवीके विधायकों को 50 करोड़ तक की पेशकश, तीन गिरफ्तार

    July 2, 2026

    पुलिस चौकी के पास ट्रांसफार्मरों से तांबा चोरी, बिजली गुल

    July 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.