Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वायुसेना के नए उप प्रमुख बने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित
    • आशुतोष नर्सिंग होम का लाइसेंस निरस्त होगा, मेडा ने सीएमओ को भेजा पत्र
    • श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी
    • उद्धाव ठाकरे को लगा झटका, एमएलसी अहीर शिवसेना में शामिल
    • डीपीआरओ कार्यालय पर ग्राम सचिवों ने किया कब्जा, डीपीआरओ कुर्सी छोड़ भागे
    • पाकिस्तान में 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोडने से सिखों में आक्रोश
    • जौहर यूनिवर्सिटी के 38 अवैध भवनों पर चलेगा बुलडोजर; RDA का नोटिस
    • रक्षामंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»औरंगाबाद में बच्चों से भरी स्कूल वैन 15 फीट नीचे नहर में गिरी, 13 घायल, 3 की हालत गंभीर
    देश

    औरंगाबाद में बच्चों से भरी स्कूल वैन 15 फीट नीचे नहर में गिरी, 13 घायल, 3 की हालत गंभीर

    adminBy adminJuly 1, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    औरंगाबाद 01 जुलाई। बिहार के औरंगाबाद जिले में बुधवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. अंबा-नवीनगर मुख्य मार्ग पर तामसी मोड़ के समीप बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 15 फीट नीचे नहर में जा गिरी. हादसे में 13 बच्चे घायल हो गए, जबकि तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
    घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और सभी को इलाज के लिए कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीन बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

    घायलों में मीरपुर गांव निवासी अमित पासवान की पुत्री 11 वर्षीय साक्षी कुमारी, कुटुंब बाजार निवासी गोपाल शरण की पुत्री 12 वर्षीय साक्षी कुमारी, गौतम कुमार का पुत्र आदित्य राज (12 वर्ष), सिकरिया निवासी आरबी प्रताप (5 वर्ष), कुटुंबा निवासी ओमप्रकाश मालाकार की पुत्री अमी कुमारी (12 वर्ष), प्रदीप कुमार का पुत्र लकी राज सैनिक (12 वर्ष), मीरपुर निवासी कुमार सुगंध आर्यन (8 वर्ष), उसकी बहन सृष्टि कुमारी (5 वर्ष), हर्ष कुमार (12 वर्ष), महुआ धाम निवासी आयुष कुमार (10 वर्ष), अक्षय कुमार (7 वर्ष), मिर्जापुर निवासी वैभव गौरव (6 वर्ष), मौली कुमारी (7 वर्ष), आबिद राजा (13 वर्ष) तथा अमित कुमार (7 वर्ष) शामिल हैं.

    चिकित्सकों ने बताया कि सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया, जबकि आरबी प्रताप, हर्ष कुमार और मौली कुमारी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

    जानकारी के अनुसार, अंबा स्थित संत जेवियर हाई स्कूल की मैजिक वैन कुटुंबा, लखना, महुआ धाम और मीरपुर गांव से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. तामसी मोड़ के पास अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और वैन सीधे नहर में पलट गई. हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, अभिभावक और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए.

    हादसे के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश देखा गया. उनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधन बच्चों के परिवहन के लिए पुराने और जर्जर वाहनों का उपयोग करता है. इतना ही नहीं, निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को एक ही वाहन में बैठाया जाता है, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. अभिभावकों का कहना है कि इससे पहले भी स्कूल वाहनों से जुड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्कूल प्रबंधन और फरार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

    aurangabad bihar tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    वायुसेना के नए उप प्रमुख बने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित

    July 1, 2026

    आशुतोष नर्सिंग होम का लाइसेंस निरस्त होगा, मेडा ने सीएमओ को भेजा पत्र

    July 1, 2026

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष की तबीयत बिगड़ी

    July 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.