Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • न्यायिक समीक्षा, संविधान के प्रति न्यायपालिका की जिम्मेदारी है : सीजेआई
    • भविष्य में युद्ध एकीकृत सैन्य अभियान पर केंद्रित होंगे : जनरल द्विवेदी
    • औरंगाबाद में बच्चों से भरी स्कूल वैन 15 फीट नीचे नहर में गिरी, 13 घायल, 3 की हालत गंभीर
    • 1200 सीए बने अर्थव्यवस्था की धड़कन, तकनीकी प्रशिक्षण से लेकर कराधान, बैंकिंग तक के क्षेत्र में निभा रहे अहम भूमिका
    • पारंपरिक रूट पर चलेंगे कांवड़िये, एक्सप्रेस-वे पर दौड़ेंगे सभी वाहन
    • ग्रेटर नोएडा डबल मर्डर केस में 5 साल बाद 5 सगे भाइयों समेत 9 दोषियों को उम्रकैद
    • ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, MBA पास यूनुस ‘अभिराज’ बनकर चला रहा था नेटवर्क
    • ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बिक रहे थे नकली तार, 12 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 5 कंपनियों के 351 बंडल मिले
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, MBA पास यूनुस ‘अभिराज’ बनकर चला रहा था नेटवर्क
    देश

    ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, MBA पास यूनुस ‘अभिराज’ बनकर चला रहा था नेटवर्क

    adminBy adminJuly 1, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 01 जुलाई (प्र)। मेरठ की साइबर सेल और नौचंदी थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना यूनुस और उसकी महिला मित्र लिजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, MBA पास यूनुस अपनी असली पहचान छिपाकर ‘अभिराज’ नाम से लोगों को ठगता था। उसके कब्जे से 4.16 लाख रुपये नकद, लैपटॉप, 8 मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, पासपोर्ट, फर्जी दस्तावेज और एक कार बरामद हुई है।

    मंगलवार दोपहर पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि साइबर पोर्टलों की मॉनिटरिंग के दौरान NCMEC पोर्टल पर मिली शिकायतों की जांच से इस गिरोह का सुराग मिला। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

    पूछताछ में सामने आया कि यूनुस पहले मेरठ में साझेदारी में स्पा सेंटर चलाता था। पुलिस कार्रवाई के बाद स्पा सेंटर बंद होने पर उसने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर ‘अभिराज’ नाम से नया नेटवर्क खड़ा कर लिया। पुलिस का कहना है कि हिंदू नाम का इस्तेमाल कर वह लोगों का भरोसा आसानी से जीत लेता था।

    गिरोह दो तरीकों से ठगी करता था। पहला, जस्टडायल पर फर्जी स्पा और मसाज होम सर्विस के विज्ञापन देकर ग्राहकों से क्यूआर कोड के जरिए एडवांस भुगतान लेता, लेकिन कोई सेवा नहीं देता।
    दूसरा, ‘यूनिवर्सल टूर एंड ट्रैवल’ समेत फर्जी कंपनियों के नाम पर तीर्थ यात्रा, हज, होटल और टिकट बुकिंग का झांसा देकर लोगों से एक से दो लाख रुपये तक वसूल लिए जाते थे। बताया गया की छात्रवृत्ति के नाम पर भी आरोपी लोगों को ठगता था।

    एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से इस नेटवर्क को चला रहे थे और करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं। आगरा, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हापुड़ और मेरठ समेत कई जगहों से शिकायतें मिली हैं। बरामद लैपटॉप और डिजिटल उपकरणों में कुछ संदिग्ध गतिविधियां भी मिली हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

    meerut news meerut report Online fraud gang tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    न्यायिक समीक्षा, संविधान के प्रति न्यायपालिका की जिम्मेदारी है : सीजेआई

    July 1, 2026

    भविष्य में युद्ध एकीकृत सैन्य अभियान पर केंद्रित होंगे : जनरल द्विवेदी

    July 1, 2026

    औरंगाबाद में बच्चों से भरी स्कूल वैन 15 फीट नीचे नहर में गिरी, 13 घायल, 3 की हालत गंभीर

    July 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.