लखनऊ, 30 जून (ता)। यूपी के कासगंज में गत दोपहर 3.30 बजे एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। विमान उड़ा रही 27 साल की महिला ट्रेनी पायलट घायल हो गईं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। हादसा पुलिस लाइन के पीछे 6-लेन हाई-वे के पास हुआ। दुर्घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। करीब 3.40 बजे सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इलाके की घेराबंदी की गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अलीगढ़ में चेतक एविएशन कंपनी है, जो डीजीसीए (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन) से मान्यता प्राप्त फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी है। यहां पायलटों को ट्रेनिंग देने के लिए सेसना 172 और सेसना 152 जैसे विमान इस्तेमाल किए जाते हैं।
मुंबई की रहने वाली पायलट कायनात पुत्री कादरखान ट्रेनिंग ले रही थीं। गत दिवस दोपहर कायनात ने अलीगढ़ में धनीपुर हवाई पट्टी से उड़ान भरी थी। विमान में वह अकेली थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान आसमान में मंडरा रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और बिजली के तारों से टकराकर बरेली-मथुरा हाईवे किनारे गिर गया। विमान क्षतिग्रस्त हो गया है। पायलट को विमान से बाहर निकालकर पहले जिला अस्पताल भेजा गया। जहां गंभीर हालत देख उन्हें आगरा रैफर कर दिया गया।
Trending
- अनुष्का का रिकॉर्ड सामंथा की फिल्म ने तोड़ा
- 65 वर्षीय बलात्कारी को फांसी की सजा सुनाई
- पंजाब सरकार को बेअदबी कानून में संशोधन करने को एक माह का समय
- सपने के सच होने जैसा है शाहरुख और मनोज बाजपेयी के संग काम करना : अक्षय ओबेरॉय
- यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस ट्रेलर से टकराई, चार की मौत, 19 घायल
- भारतीय महिला टीम का एशियन गेम्स 2026 के लिए ऐलान, हरमनप्रीत कप्तान
- मवाना रोड पर कसेरूखेड़ा कट बंद करने पर हंगामा,जाल उखाड़ा; पुलिस तैनाती में डिवाइडर बनाया
- जो हमारे पानी को छुएगा, उसके हाथ काट देंग : मुसादिक मलिक

