Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»माननीय मुख्यमंत्री जी काली पल्टन मंदिर सहित सभी धार्मिक संस्थानों में पारदर्शी वातावरण के लिए आये चंदे और दान की हो गहन जांच
    देश

    माननीय मुख्यमंत्री जी काली पल्टन मंदिर सहित सभी धार्मिक संस्थानों में पारदर्शी वातावरण के लिए आये चंदे और दान की हो गहन जांच

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 29, 2026No Comments94 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के टेलिफोन के बाद जिस प्रकार से अयोध्या के राम मंदिर में धन सोना चांदी की चोरी और कीमत से ज्यादा में खरीदी गयी जमीनों की खबरें जो पढ़ने सुनने को मिल रही है उसने आम आदमी को आश्चर्यचकित कर दिया है कि देश के प्रधानमंत्री जी नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जिस प्रकार से धार्मिक भक्तों की भावनाओं से साथ राम मंदिर का निर्माण कराया योगी आदित्यनाथ जी के सहयोग से मगर जब अब चंपत राय और गोपाल राय जैसे चर्चित नामों ने इस्तीफा दिया और अन्य के विरूद्ध एफआईआर भी हो सकती है जल्द ही गिरफ्तारी की सूचना भी मिल सकती है क्योंकि चढ़ावा चोरी में 8 आरोपियों के घर नगदी व जेवर बरामद किये कुछ गणनाकर्मियों को हटाने की सिफारिश पर चंपत राय ने ढील क्यों दी यह तो वहीं जाने मगर अब पूरे देश में बड़े धार्मिक स्थानों की जांच की मांग उठने लगी है। ऐसी मांग करने वालों का कहना है कि जब देश के धार्मिक जनों की भावनाओं के प्रतीक मंदिरों में प्रसाद के रूप मंें मिलावटी लड्डू बांटे जा सकते हैं खजाने में से सोना चांदी हीरे चोरी हो सकते हैं और राम मंदिर अयोध्या में जो हुआ उसके बाद कुछ भी हो सकता है यह बात सही है कि अयोध्या मामले में नौकरशाही का दखल संतों को मंजूर नहीं मगर इन मुद्दों पर कुछ ना कुछ निर्णय तो लेना ही पड़ेगा फिलहाल हम अपने यूपी के ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान रखने वाले मेरठ शहर मंे स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि से जुड़े उत्तरी भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में गिने जाने वाले काली पल्टन औघड़नाथ मंदिर जिसमें हजारों की तादाद में प्रतिदिन और त्योैहारों पर लाखों श्रद्धालु आते हैं और चढ़ावा चढ़ाते है में आने वाले दान दक्षिणा की हर पहलू से जांच हो हम यह नहीं कहते कि अगर अन्य मंदिरों में कोई घपला निकला तो यहां भी निकलेगा लेकिन अब जब आम आदमी में चर्चा शुरू हुई है तो पिछले कई दशक से जो दान दक्षिणा आती है उसका हिसाब किताब जांच में हो वह धन कहां रखा जाता है और चढ़ावे की सुरक्षा कैसे की जाती है और मंदिर के पास अपनी सोना चांदी और धन कितना है यह आम भक्तों को पता चलना ही चाहिए मैं यह तो नहंी कहता कि मंदिर कमेटी इसका हिसाब ना रखती होगी लेकिन खुलकर इससे संबंध विवरण आम भक्तों को पता नहीं चलता जो सबसे जरूरी है मेरा मानना है कि काली पल्टन औघड़नाथ मंदिर के खजाने का सत्यापन हो इन पदाधिकारियों की मौजूदगी हो या किसी अन्य की उपस्थिति मे जो भी पादर्शी वातावरण कायम होना ही चाहिए क्योंकि जैसा बताते हैं कि कमेटी के अलावा भी कई पदाधिकारियों के पुत्र और अन्य संबंधियों की उपस्थिति मंदिर में रहती है और इनमें से एक आध संदेह के दायरे में भी चर्चानुसार बताया जाता है वह कौन है खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं चला लेकिन मंदिर सभी की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है इसलिए यहां का हर काम साफ सुथरा हो यह वक्त की सबसे बड़ी मांग हैं इसलिए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आग्रह है कि नागरिकों में धर्म के प्रति जो भावना है वह बनी रहे और वह खुलकर किसी भी रूप में हो दान और चंदा दें इसलिए काली पल्टन मंदिर सहित सभी धार्मिक स्थानों जिनमें भक्तों का आवागमन बड़ी तादाद में होता हो उसको ध्यान में रखते हुए स्थिति स्पष्ट करने के लिए काली पल्टन मंदिर कमेटी में 50 साल में आये धन की जांच हो और वर्तमान में कितना है और माह में कितना खर्च होता है इसका खुलासा होने के साथ ही मंदिर में कुछ ही व्यक्तियों का कब्जा बना ना रहे इसके लिए संविधान के अनुसार पारदर्शी वातावरण में यहां चुनाव कराये जायें क्योंकि कुछ लोग बैठे और आपस में चुनाव करा तू अध्यक्ष मैं महामंत्री सहित सभी का चुनाव हो गया और आम चंदेदारों को पता भी नहीं लगा यह वक्त की सबसे बड़ी मांग है कि धार्मिक स्थानों में पारदर्शी वातावरण बने और आये चंदे और दान में किसी अधिकारी की उपस्थिति मेें गणना के बाद उसका प्रकाशन किया जाये।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.