नई दिल्ली, 29 जून (ता)। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की चर्चाओं के बीच बड़ी मांग की है। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि गठबंधन की स्थिति में हमें बराबर का सम्मान और हिम्मेदारी चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने पंजाब में अरविंद केजरीवाल की नई घोषणा पर भी जवाब दिया है। राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि चुनाव की तैयारी पूरे उत्तर प्रदेश में चल रही है। गठबंधन की बात पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा। अगर गठबंधन होता है तो वह सम्मानजनक होगा। हमें बराबर का सम्मान और हिस्सेदारी चाहिए।
अरविंद केजरीवाल की अमृतसर में माता सीता और लव-कुश का मंदिर बनवाने की घोषणा पर राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि केजरीवाल मेरे पुराने साथी हैं और मैं उनकी असलियत अच्छी तरह जानता हूं। वह भाजपा के लिए काम करेंगे और भाजपा जितना चाहेगी, उतना ही बोलेंगे। उससे अधिक बोलने की उनकी हिम्मत नहीं है। भाजपा अब आम आदमी पार्टी को खत्म नहीं करेगी। वह चाहती है कि ऐसी छोटी-छोटी पार्टियां बनी रहें और वोट काटती रहें, क्योंकि पूरा देश कांग्रेस की ओर देख रहा है। भाजपा खत्म न हो, इसलिए भाजपा थिंकटैंक ने सोच लिया है कि ऐसी छोटी पार्टियों को जिंदा रखो।
बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने गत दिवस अपनी घोषणा में कहा कि पंजाब की धार्मिक धरोहर में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। अमृतसर में लव-कुश और माता जानकी का भव्य मंदिर बनेगा।
वहीं, कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने राम मंदिर से जुड़े मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये लोग (भाजपा) मोहम्मद गौरी और गजनवी से भी आगे निकल चुके हैं। उन लोगों का बड़ा देश का दुश्मन कोई नहीं हो सकता है। इन्होंने पहले लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया और फिर मंदिर का चढ़ावा इकट्ठा हुआ तो उसका भी गबन हो गया। राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि राम मंदिर के चढ़ावे में से 70 बार चोरी की गई थी। उन्होंने कहा कि यह (भाजपा) सिर्फ विधायक और सांसदों की चोरी नहीं कर रहे हैं, बल्कि देश के लोगों की आस्था को भी चुराने का काम किया जा रहा है। देश की जनता जरूर इसका जवाब देगी।
Trending
- UPCATET-2026 का परिणाम घोषित :स्नातक में मेरठ की काव्य मसीह, परास्नातक में बलिया के शिवम यादव प्रथम
- केडीएफ के सभी 51 नये पदाधिकारियों का स्वागत, विधायक अमित अग्रवाल बने मुख्य संरक्षक
- मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल में बदलाव और विस्तार, पीएम साहब ऐसे सांसद को स्थान मिले जो जनता के करीब और काम करने वाला हो
- माननीय मुख्यमंत्री जी काली पल्टन मंदिर सहित सभी धार्मिक संस्थानों में पारदर्शी वातावरण के लिए आये चंदे और दान की हो गहन जांच
- अखिलेश व डिम्पल यादव के पुत्र अर्जुन और पुत्री टीना यादव का वाराणसी दौरा क्या 2027 के लिए राजनीति में प्रवेश की पहल है
- गड़बड़ी साबित हुई तो मिलेगी सख्त सजा दोषियों को
- Instagram में जल्द आने वाला है ये नया फीचर, अब आप तय करेंगे आपकी Feed में क्या दिखेगा!
- यूपी में हमें बराबर का सम्मान और हिस्सेदारी चाहिए : गौतम

