Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दवा घोटाले में पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक गिरफ्तार
    • आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे हैं बदलाव
    • सेशेल्स के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान से पीएम मोदी को सम्मानित किया
    • एनवायरमेंट क्लब द्वारा मेरी गुठली मेरा पेड़ अभियान का शुभारंभ
    • बेगमपुल समेत 20 प्रमुख स्थानों पर बनाए जाएंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन
    • तीर्थयात्री ‘पैकेज’ के झांसे में न आएं
    • वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित
    • यूपी के 40 से ज्यादा जिलों में 1 से 5 जुलाई तक झमाझम बारिश का अलर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»10 सदस्यीय समिति स्कूलों में आग से सुरक्षा के लिए हर जिले में बनाई जाएगी
    न्यूज़

    10 सदस्यीय समिति स्कूलों में आग से सुरक्षा के लिए हर जिले में बनाई जाएगी

    adminBy adminJune 29, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 29 जून (ता)। राजधानी में कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना के बाद सभी जिलों में स्कूलों में आग से सुरक्षा के लिए 10 सदस्यीय समिति बनाई जाएगी। इस संबंध में उप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आदेश जारी कर दिया गया है।
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बनने वाली समिति में एडीएम, पुलिस आयुक्त या एसएसपी द्वारा नामित पुलिस अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी, डीआईओएस, बीएसए, जिला सूचना अधिकारी, राज्य आपदा मोचन बल की ओर से नामित अधिकारी के अलावा एनसीसी के नामित अधिकारी को समिति का सदस्य बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बनने वाली ये समितियां अपने से संबंधित क्षेत्र में 200 स्कूलों को चिह्नित करेगी। इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के 100 विद्यालय, 60 निजी विद्यालय व 40 सरकारी व गैर सरकारी महाविद्यालय शामिल होंगे। चिह्नित स्कूलों में अग्निसुरक्षा के उपायों की जांच की जाएगी। इसके लिए एसडीआरएफ, पीएसी, एनडीआरएफ, अग्निसुरक्षा विभाग, एनसीसी, एनएसएस, सीआइएसएफ, सिविल डिफेंस विभागों के साथ समन्वय बनाकर विद्यार्थियों को मास्टर ट्रेनर के जरिये प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों व स्कूलों के स्टाफ को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। ताकि, आपदा की स्थिति में सभी मिलकर सुरक्षा के उपायों पर काम कर सकें।

    A 10-member committee will be formed in every district for fire safety in schools. lucknow Plan tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    दवा घोटाले में पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक गिरफ्तार

    June 29, 2026

    आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे हैं बदलाव

    June 29, 2026

    सेशेल्स के सर्वाेच्च नागरिक सम्मान से पीएम मोदी को सम्मानित किया

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.