Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अंत्योदय योजना में प्रति व्यक्ति के आधार पर मिलेगा अनाज
    देश

    अंत्योदय योजना में प्रति व्यक्ति के आधार पर मिलेगा अनाज

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 27, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 27 जून। अंत्योदय अन्न योजना के तहत खाद्यान्न वितरण का फार्मूला बदलने जा रहा है। अभी इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को हर महीने 35 किलोग्राम अनाज मिलता है। परिवार में सदस्यों की संख्या चाहे जितनी कम हो, अनाज की मात्रा कम नहीं होती। नई व्यवस्था में परिवार के बजाय अब सदस्यों की संख्या के आधार पर अनाज मिलेगा। प्रत्येक सदस्य को सात किलोग्राम अनाज मिलेगा, लेकिन किसी भी परिवार को कुल 35 किलोग्राम से अधिक खाद्यान्न नहीं दिया जाएगा। इसका सीधा असर पांच से कम सदस्यों वाले परिवारों पर पड़ सकता है। उनका मासिक राशन मौजूदा व्यवस्था की तुलना में घट जाएगा, वहीं पांच या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों को पहले की तरह अधिकतम 35 किलोग्राम अनाज मिलता रहेगा।

    यह प्रस्ताव सिर्फ अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों के लिए है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आने वाले लोगों को पहले की तरह प्रति व्यक्ति प्रति माह पांच किलोग्राम खाद्यान्न मिलता रहेगा । देश में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लगभग 81 करोड़ लोग लाभान्वित होते हैं। इनमें करीब 7.8 करोड़ लाभार्थी अंत्योदय अन्न योजना के दायरे में आते हैं, जो लगभग 2.30 करोड़ परिवारों से जुड़े हैं। यदि प्रस्तावित संशोधन लागू होता है तो सबसे अधिक असर पांच से कम सदस्यों वाले अंत्योदय परिवारों पर पड़ेगा, जबकि पांच या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए खाद्यान्न की अधिकतम मात्रा में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, यह बदलाव तुरंत लागू नहीं होने जा रहा है।

    सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (संशोधन) विधेयक-2026 मसौदा सुझावों के लिए जारी किया है। 13 जुलाई तक सुझाव मांगे गए हैं। फिर संसद में पेश होगा। दोनों सदनों से पारित होने तथा अधिसूचना जारी होने के बाद ही नई व्यवस्था लागू होगी। सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम- 2013 में संशोधन का प्रस्ताव रखते हुए कहा है कि मौजूदा व्यवस्था में छोटे और बड़े परिवारों के बीच खाद्यान्न वितरण में असमानता है।

    2 सदस्य वाले परिवार को 14 किलोग्राम
    3 सदस्य वाले परिवार को 21 किलोग्राम
    4 सदस्य वाले परिवार को 28 किलोग्राम
    5 सदस्य वाले परिवार को 35 किलोग्राम
    6 या उससे अधिक सदस्य होने पर भी अधिकतम 35 किलोग्राम

    antyodaya-anna-yojana delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन

    August 11, 2026

    हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

    August 11, 2026

    10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.