Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नए भिखारियों की जमात जब तक नहीं सुधरेगी भिखारियों के खिलाफ अभियान चलाने का कोई औचित्य नहीं
    • डिवाइडर बंद कराने से पहले नागरिकों को गडढ़ा मुक्त सडक और फुटपाथ
    • सोशल मीडिया संचालक संदिग्ध खबरों के प्रसारण से बचें, महिला के अपहरण की कोशिश ने समाज में भय का माहौल बनाया
    • ट्रेन में भाले या अन्य खेल उपकरण यात्री डिब्बे में ले जाना उचित नहीं
    • अलीगढ़ में महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती और अशोक पाण्डेय की संपत्ति कुर्क, बैंक खाते फ्रीज
    • देश के नए IB चीफ होंगे महेश दीक्षित, तपन डेका की जगह लेंगे
    • चढ़ावा चोरी विवाद : चंपत राय का राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी पद छोड़ा
    • मंडलायुक्त जी ध्यान दीजिए! उच्च न्यायालय में सरकार के प्रतिबंध के बावजूद कैसे हो रहे अवैध निर्माण कंपाउंड और शमन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मंडलायुक्त जी ध्यान दीजिए! उच्च न्यायालय में सरकार के प्रतिबंध के बावजूद कैसे हो रहे अवैध निर्माण कंपाउंड और शमन
    देश

    मंडलायुक्त जी ध्यान दीजिए! उच्च न्यायालय में सरकार के प्रतिबंध के बावजूद कैसे हो रहे अवैध निर्माण कंपाउंड और शमन

    adminBy adminJune 26, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 26 जून (दैनिक केसर खुशबू टाइम्स)। आजकल आवास विकास मेडा मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारी अवैध निर्माणकर्ताओं को राहत देने के लिए अवैध निर्माण को शमन और कंपाउड करने के नाम पर कार्रवाई करने से क्यों बच रहे है यह तो वो ही जाने।

    इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी से पता चलता है कि अवैध निर्माण शमन और कंपाउंड होने पर पूरी तौर पर रोक लगी हुई है। मगर पुरानी अंग्रेजों के जमाने की धाराऐं जिन्हें सरकार धीरे धीरे समाप्त कर रही है उन्हें लेकर अवैध निर्माणकर्ताओं को बचाने का खेल जारी है। नागरिकों की चर्चा अनुसार कुछ साल पहले माननीय उच्च न्यायालय ने एक मामले में फैसला देते हुए अवैध निर्माण को शमन व कंपाउंड पर पूरी तौर पर रोक लगाई थी और यह फैसला पूरे देश में लागू होगा। क्योंकि शमन और कंपाउंड अवैध निर्माणों को बढ़ावा देता है। उसके बाद एक खबर पढ़ने को मिली कि उप्र सरकार ने भी माननीय न्यायालय के आदेश को ध्यान में रखकर अवैध निर्माणों के शमन और कंपाउंडों पर रोक लगा दी थी। अब देश में कानून तो एक है कार्रवाई के आधार भी उसी के तहत होते है उसके बावजूद पता नहीं आवास विकास और मेडा के अधिकारी शमन और कंपाउंड का खेल कैसे खेल रहे है।

    मजे की बात यह पता चली है कि जिन अवैध निर्माणों को शमन और कंपाउंड किया जाता है उसके अलावा जो निर्माण होता है उसे तोड़ने का शपथ पत्र निर्माणकर्ता देता है लेकिन आजतक कोई ऐसा समाचार नहीं मिला कि किसी ने कंपाउंड के अलावा जो निर्माण हो वो तोड़ा हो। बताते चले कि लखनऊ की घटना के बाद माननीय मुख्यमंत्री ने सख्त रूख अपनाया मगर आज भी मेरठ विकास प्राधिकरण और आवास विकास के अफसर मानचित्र पास बताकर या कंपाउंड व शमन होना बताकर आम आदमी की निगाह में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। आखिर ऐसा कैसे हो रहा है मंडलायुक्त जी आवास विकास और मेडा के अधिकारियों को बुलाकर इन अवैध निर्माणों के विरूद्ध कार्रवाई कराई जानी चाहिए और दोषी अधिकारियों को सजा भी हाथो हाथ मिले। क्योंकि लखनऊ प्रकरण में 19 इंजीनियरों और 4 पीसीएस अफसरों के विरूद्ध अवैध निर्माण को बढ़ावा देने के लिए कार्रवाई होना मौखिक सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है।

    Compounding and regularization of illegal constructions. meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नए भिखारियों की जमात जब तक नहीं सुधरेगी भिखारियों के खिलाफ अभियान चलाने का कोई औचित्य नहीं

    June 26, 2026

    डिवाइडर बंद कराने से पहले नागरिकों को गडढ़ा मुक्त सडक और फुटपाथ

    June 26, 2026

    सोशल मीडिया संचालक संदिग्ध खबरों के प्रसारण से बचें, महिला के अपहरण की कोशिश ने समाज में भय का माहौल बनाया

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.