Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फ्रिज के पीछे लगी जाली की नियमित करें सफाई
    • नागरिकता को लेकर डरना नहीं समझना जरूरी! नागरिकता की पहेली, पासपोर्ट का सच और डिजिटल सुधार की डगर
    • Maruti Dzire कंपनी ने बढ़ाए दाम
    • शिरडी में मिलावटी पेड़ों का जखीरा मिला, 700 किलो माल जब्त कर JCB से कराया नष्ट
    • मां भीमेश्वरी मंदिर के 22 कर्मचारियों को 6 महीने से नहीं मिला वेतन, सीएम से लगाई गुहार
    • यूपी के 26 जिलों में बारिश और 8 में हीटवेव का अलर्ट जारी
    • थाईलैंड में मनाई सोनाक्षी-जहीर ने अपनी शादी की साल गिरह
    • कार्रवाई समय पर होती तो बच सकती थी बच्चों की जान : अखिलेश यादव
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»फ्रिज के पीछे लगी जाली की नियमित करें सफाई
    टेक्नोलॉजी

    फ्रिज के पीछे लगी जाली की नियमित करें सफाई

    adminBy adminJune 25, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 25 जून (ता)। आज हर घर में फ्रिज उन उपकरणों में से एक बन गया है जिनका यूज रोजाना होता है। हालांकि, काफी लोग इसकी सफाई सिर्फ अंदर से करते हैं और पीछे की तरफ लगी जाली पर ध्यान तक नहीं देते। डबल डोर में तो नहीं, लेकिन सिंगल डोर फ्रिज में पीछे की तरफ कंडेंसर कॉइल यानी जाली लगी होती है जो फ्रिज की कूलिंग सिस्टम का अहम हिस्सा मानी जाती है।
    इसकी टाइम पर सफाई न होने से फ्रिज की परफॉर्मेंस खराब हो सकती है और इसके कारण बिजली की खपत भी बढ़ सकती है। चलिए जानते हैं कि कितने समय के बाद इसकी सफाई करनी चाहिए?
    एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिंगल डोर फ्रिज के पीछे लगी इस जाली की सफाई हर 3 से 6 महीने में एक बार जरूर करनी चाहिए। वहीं, अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं या आसपास धूल ज्यादा रहती है, तो इसे हर 2 से 3 महीने में जरूर साफ कर लेना चाहिए। जाली की रेगुलर सफाई से इसकी कूलिंग बेहतर बनी रहती है और बिजली की खपत भी कम हो सकती है।
    हालांकि इस जाली को साफ करते टाइम कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सफाई से पहले फ्रिज का प्लग निकाल दें। साथ ही सफाई के वक्त फ्रिज को दीवार से थोड़ा आगे खिसका लेना चाहिए। इसके बाद सॉफ्ट ब्रश, सूखे कपड़े या वैक्यूम क्लीनर की मदद से जाली पर जमी धूल को अच्छे से साफ कर लेना चाहिए। सफाई के दौरान पानी का यूज करने से बचें।
    वहीं, अगर फ्रिज की इस जाली को लंबे टाइम तक साफ न किया जाए तो फ्रिज को ठंडा करने के लिए कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। इसकी वजह से बिजली का बिल बढ़ सकता है। साथ ही कूलिंग भी कम हो सकती है। वहीं, लंबे समय में इसके कारण फ्रिज के पार्ट्स पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में सिंगल डोर फ्रिज यूज करने वाले यूजर्स इसका खास ध्यान रखें।

    Clean the grille at the back of the fridge regularly. Desh New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi Technical
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नागरिकता को लेकर डरना नहीं समझना जरूरी! नागरिकता की पहेली, पासपोर्ट का सच और डिजिटल सुधार की डगर

    June 25, 2026

    Maruti Dzire कंपनी ने बढ़ाए दाम

    June 25, 2026

    शिरडी में मिलावटी पेड़ों का जखीरा मिला, 700 किलो माल जब्त कर JCB से कराया नष्ट

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.