Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोलकाता में गिरी निर्माणाधीन गोदाम की छत, चार की मौत
    • दिल्ली के 15 साल से ज्यादा पुराने 44 फ्लाईओवर का होगा ऑडिट
    • सीए का परिणाम घोषित, शार्दुल बने टॉपर
    • दरवाजा बंद करने को लेकर चलती ट्रेन में हत्या
    • एसआईटी ने राम मंदिर चारी प्रकरण में चंपत राय समेत 17 को आरोपी माना
    • विवाद के बाद कार से कूदने लगी पत्नी, अपहरण का मचा हल्ला
    • वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर करेंगे अलग ड्रेसिंग रूम का उपयोग
    • टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया बांग्लादेश से भिड़ेगी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»प्रबंधन ने इस्कॉन मंदिर से हटाया अतिक्रमण, धरने पर बैठी महिलाएं बोलीं- आवास विकास ने कार्रवाई की तो जमकर होगा विरोध
    देश

    प्रबंधन ने इस्कॉन मंदिर से हटाया अतिक्रमण, धरने पर बैठी महिलाएं बोलीं- आवास विकास ने कार्रवाई की तो जमकर होगा विरोध

    adminBy adminJune 25, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 25 जून (प्र)। शास्त्रीनगर में आवास विकास परिषद की कार्रवाई से बचने के लिए लोगों ने खुद ही अपने मकानों में सेटबैक छोड़ने के लिए तोड़फोड़ शुरू कर दिया है। दो दिन पहले मकानों में तोड़फोड़ करने पहुंची आवास विकास की टीम को शास्त्रीनगर सेक्टर पांच स्थित इस्कॉन मंदिर कमेटी ने भी घेर लिया था। मंदिर के बाहर कुछ निर्माण तोड़ने की चेतावनी देकर टीम लौट गई थी। इसके बाद मंदिर कमेटी ने बुधवार को स्वयं ही मंदिर से अतिक्रमण हटा लिया। उधर, सेटबैक को विरोध में महिलाओं का धरना अभी भी जारी है।

    आवास विकास परिषद ने शास्त्रीनगर के मकानों पर सेटबैक के तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की हुई है। बुधवार को ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन लोग स्वयं ही अपने मकानों को तोड़ने में जुटे हुए हैं। शास्त्रीनगर सेक्टर दो और तीन में महिलाओं में आवास विकास परिषद के अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा फूट रहा है। महिलाओं ने कहा कि न्यायालय ने हमारी दया याचिका पर सुनवाई के लिए 14 जुलाई तय की हुई है। इसके बावजूद अधिकारी मकानों पर बुलडोजर चला रहे हैं। न्यायालय का जो परिणाम आएगा, उसको हम मानेंगे। लेकिन इस तरह की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

    महिलाओं ने कहा कि अगर आवास विकास परिषद का बुलडोजर सेक्टर दो में चला तो हर घर से लाश उठेगी। इसके जिम्मेदार आवास विकास के अधिकारी ही होंगे। अधिकारियों ने घूस लेकर मकानों को बनवाने का काम किया है। अगर हमारे मकानों को तोड़ने के आदेश जारी किए जा रहे हैं तो भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। महिलाओं ने कहा कि एक तरफ सरकार नारी के सम्मान की बात करती है वहीं दूसरी तरफ हम सभी महिलाएं गर्मी में सड़क पर धरना दे रही हैं। हमारा सम्मान बचाया नहीं जा रहा है। मुख्यमंत्री को हमारे पक्ष में कदम उठाना चाहिए।

    हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ
    धरना स्थल पर बैठी महिलाएं हनुमान चालीसा के साथ सुंदरकांड पाठ करने में जुटी हैं। उनको उम्मीद है कि ईश्वर उनकी मदद जरूर करेंगे। बुधवार को धरना स्थल पर व्यापारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं की संख्या भी दोगुनी हो गई। शाम तीन बजे से पांच बजे तक सुंदरकांड का पाठ किया गया। 21 जून से महिलाओं ने सरकार से अंतिम गुहार के रूप में सात दिवसीय सुंदरकांड का आयोजन शुरू किया जो 27 जून तक चलेगा।

    meerut news meerut report Shastrinagar Setback tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कोलकाता में गिरी निर्माणाधीन गोदाम की छत, चार की मौत

    June 25, 2026

    दिल्ली के 15 साल से ज्यादा पुराने 44 फ्लाईओवर का होगा ऑडिट

    June 25, 2026

    सीए का परिणाम घोषित, शार्दुल बने टॉपर

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.