नई दिल्ली, 24 जून (ता)। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने सिंधु जल समझौते को लेकर युद्ध की गीदड़ भभकी दी थी। पाक के रक्षा मंत्री के बयान पर भारत ने करारा जवाब दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस तरह की बातें पाकिस्तान की अपनी नाकामियों को छिपाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन से ध्यान भटकाने की हताशा भरी कोशिशें हैं। हम इन मनगढ़ंत दावों को पूरी तरह से खारिज करते हैं और इन्हें उस तिरस्कार के साथ ठुकराते हैं, जिसके ये हकदार हैं।
रणधीर जायसवाल ने पीओके पर कहा कि पाकिस्तान के अवैध और जबरन कब्जे वाले इलाकों में हो रहे विरोध-प्रदर्शन, पाकिस्तान की दशकों पुरानी आर्थिक शोषण, मौलिक अधिकारों से वंचित रखने और प्रशासनिक दमन की नीति का सीधा नतीजा हैं। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे कहा कि इन इलाकों में पाकिस्तान सरकार ने पुलिस की बर्बरता, जरूरी सामान और दवाओं की सप्लाई रोकने, इंटरनेट बंद करने और निहत्थे नागरिकों के खिलाफ घातक बल का इस्तेमाल करके प्रतिक्रिया दी है। वहीं कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए दर्दनाक हादसे पर रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है, जिसमें 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई।
Trending
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें

