Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण, एंट्री और एग्जिट के अलावा वहां लगे उपकरण भी किए चेक
    • राम मंदिर : एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, चढ़ावा चोरी से लेकर कमीशन के सुबूत
    • महंगे होते जा रहे तेरहवीं भोज और फाईव स्टार कल्चरल पर लगे रोक
    • चंडीगढ़ में अब नहीं चलेगी OLA की कैब और बाइक टैक्सी सर्विस
    • आखिर कब तक आग जैसी आकस्मिक आपदा के बाद होती रहेगी जांच! सरकार दोषी कितना ही बड़ा हो उसे सजा दिलाए, मृतकों के परिवारों को इनकी निजी संपत्ति से दिलाए दस दस करोड़
    • सस्ता 4G फीचर फोन Reliance Jio ने लांच किया
    • भारत में Ai+ ने किए दो नए स्मार्टफोन लांच
    • इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 17 खिलाड़ियों की बड़ी टीम का किया ऐलान
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण, एंट्री और एग्जिट के अलावा वहां लगे उपकरण भी किए चेक
    देश

    लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण, एंट्री और एग्जिट के अलावा वहां लगे उपकरण भी किए चेक

    adminBy adminJune 23, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 23 जून (प्र)। लखनऊ की घटना के बाद आज मेरठ प्रशासन की नींद भी टूट गई। फायर डिपार्टमेंट की टीम ने प्रशासनिक अफसर के साथ शहर के कोचिंग सेंटरों का रुख किया और वहां की अग्नि सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्था को परखा। कई बिंदुओं पर यह निरीक्षण किया गया। लखनऊ में सोमवार को एक भीषण अग्निकांड में 15 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लिया और प्रदेश भर में सख्ती के साथ अभियान चलाने के निर्देश दिए। आज सुबह जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह के निर्देश पर मेरठ में भी सरकारी अमला एक्शन में दिखाई दिया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुरेंद्र सिंह के अलावा एसीएस सिविल लाइन प्रभाकर त्रिपाठी भी अमले के साथ मौजूद रहे।

    अग्निकांड के बाद देर रात तक दमकल विभाग और प्रशासन रणनीति तैयार करने में जुटा रहा। सुबह होते ही टीमों ने शहर के बड़े कोचिंग सेंटरों का रुख किया। निरीक्षण की शुरुआत मंगल पांडे नगर स्थित कोचिंगों से की गई। यहां के दो बड़े कोचिंग में टीम पहुंची और वहां लगे अग्नि सुरक्षा उपकरण स्प्रिंकलर, होज पाइप आदि चेक किये।

    एंट्री-एग्जिट से जुड़े मानकों पर फोकस दोनों अधिकारियों ने कोचिंग सेंटर में पहुंचते ही वहां की फायर एनओसी चेक की। इसके बाद आग से निपटने के इंतजाम देखे। कई जगह क्लासेस चल रही थीं। उन क्लासों को भी सुरक्षा की दृष्टि से चेक किया गया। काफी देर कोचिंग सेंटर में खलबली मची रही। मुख्य फोकस कोचिंग की एंट्री और एग्जिट पर रहा। इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था भी देखी गई।

    कोचिंग सेंटर के निरीक्षण के दौरान वहां रखे उपकरण भी चेक किए गए। ड्राई पाउडर एक्सटिंग्विशर, ऑटोमेटिक स्प्रिंकलर सिस्टम, होज पाइप के साथ ही पानी का प्रेशर भी चेक किया गया और यह देखा गया कि कितनी मंजिल तक पानी पहुंच सकता है। हालांकि अधिकांश सभी कोचिंग सेंटर में एक मंजिल तक की पानी का प्रेशर दिखाई दे रहा है। एसीएस सिविल लाइन प्रभाकर त्रिपाठी का कहना है कि कोचिंग सेंटरों को कई बिंदुओं के तहत चेक किया गया है। अग्नि सुरक्षा के मानक देखे गए हैं। इसके अलावा ट्रेंड स्टाफ से भी बात की गई है। उन्हीं के द्वारा उपकरण चलवा कर भी देखे गए हैं। संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि बेसमेंट में कोचिंग संचालित ना करें। नियमानुसार फायर एनओसी लेकर कोचिंग चलाएं। प्रशासन और दमकल विभाग कोचिंग सेंटरों पर अभियान चला रहा है, इसकी सूचना जैसे ही शहर के अन्य क्षेत्र में संचालित कोचिंग सेंटरों के संचालकों को लगी, उन्होंने कोचिंग बंद कर दिए।

    Inspection of coaching centers meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    राम मंदिर : एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, चढ़ावा चोरी से लेकर कमीशन के सुबूत

    June 23, 2026

    महंगे होते जा रहे तेरहवीं भोज और फाईव स्टार कल्चरल पर लगे रोक

    June 23, 2026

    चंडीगढ़ में अब नहीं चलेगी OLA की कैब और बाइक टैक्सी सर्विस

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.