फतेहपुर, 22 जून (ता)। फतेहपुर के बिंदकी में पुलिसकर्मियों पर बड़ा एक्शन हुआ। नीम का पेड़ काटने की शिकायत करने वाले पति-पत्नी को थाने में बिठाना भारी पड़ा। एसपी ने कोतवाल, चौकी इंचार्ज और 3 सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। दीवानी न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे से जुड़ी भूमि पर खड़े नीम के पेड़ काटने के मामले में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कार्रवाई करते हुए कोतवाली प्रभारी बिंदकी, कस्बा चौकी इंचार्ज व तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। गत दिवस यह विवाद संपूर्ण समाधान दिवस में भी पहुंचा था। आरोप है कि शिकायतकर्ता को पुलिस ने कोतवाली बुलाया और पत्नी सहित थाने में बिठा लिया और धमकाया। शिकायतकर्ता ने एसपी के सीयूजी नंबर पर काल करके पूरी बात बताई तो एसपी का पारा चढ़ गया। उन्होंने मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई का चाबुक चला दिया।
बिंदकी नगर के महाजनी गली निवासी शांति देवी पत्नी गजराज का मुहल्ले में रहने वाली शिवकली पत्नी राम किशुन से खंडहर भवन को खाली कराने का मुकदमा सिविल कोर्ट में चल रहा है। खंडहर भवन परिसर में पुराने नीम पेड़ खड़े हैं। शिवकली ने पांच नीम के पेड़ काटने का सौदा ठेकेदार से कर लिया। पेड़ काटने की वन विभाग ने अनुमति भी प्राप्त कर ली।
गत दिवस ठेकेदार ने एक पेड़ काट डाला। इस पर शांति देवी के पुत्र अनिल कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और शिकायत की। अधिकारियों ने मामले को सुनने के बाद पुलिस व वन विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। इस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ काटने पर रोक लगा दी। शिकायतकर्ता पत्नी सहित थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे कई घंटे तक बैठाए रखा और पेड़ काटने का विरोध न करने की बात कही।
गत दिवस ठेकेदार ने फिर ने नीम के पेड़ काटने शुरू कर दिए। शिकायतकर्ता मोबाइल पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक को जानकारी दी। एसपी ने पेड़ काटे जाने के मामले की जांच सीओ गौरव शर्मा से कराई। पुलिस की भूमिका संदिग्ध मिलने पर एसपी ने कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज चंदन सिंह व सिपाही तपेंद्र बघेल, राहुल व अरविंद को लाइन हाजिर कर दिया है।
Trending
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश

