Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
    • फर्जी प्रपत्रों के आधार पर एसएसपी आवास कब्जाने की कोशिश में दो सगे भाई गिरफ्तार
    • 13 साल बाद आया फैसला मुठभेड़ में शहीद हुआ था सिपाही राहुल
    • कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ से दिल्ली वाली लेन पर वाहन बंद
    • नगर निगम की गृहकर की ओटीएस योजना 15 से लागू होगी
    • रेप में तरूण तेजपाल दोषी करार, 10 साल की सजा
    • सबसे वफादार रहे, मुश्किल दौर में भी नहीं छोड़ा साथ : मायावती
    • विमार्न इंधन में एथनॉल मिश्रण नहीं : नागरिक उड्डयन मंत्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दुष्कर्म पीड़िता ने कोतवाली में खुद को लगाई आग
    देश

    दुष्कर्म पीड़िता ने कोतवाली में खुद को लगाई आग

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 22, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिजनौर, 22 जून। शहर कोतवाली परिसर में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब दुष्कर्म पीड़िता ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे आग बुझाकर युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एसपी अभषेक झा ने एएसपी को मामले की जांच सौंपी है।

    थाना किरतपुर के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती रविवार रात शहर कोतवाली पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोतवाल कक्ष के सामने एक पुलिसकर्मी से बात करने के बाद युवती ने अचानक अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। पुलिस के अनुसार युवती ने कुछ समय पूर्व शहर कोतवाली निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए दो एफआईआर दर्ज कराई थीं।

    हालांकि, आरोपी फौजी ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है, जिस वजह से पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। इससे नाराज होकर उसने ऐसा कदम उठाया है। इस मामले में एसपी अभिषेक झा ने थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अमर सिंह राठौर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

    पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला रेसलर का फौजी से प्रेम संबंध था। आरोप है कि फौजी ने शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया। इसके बाद महिला ने उसके खिलाफ रेप की FIR दर्ज कराई थी।

    महिला की उम्र 25 साल है। उसने M.Sc की पढ़ाई की है और वह रेसलिंग भी करती है। उसके पिता होमगार्ड थे। काफी समय पहले डीएम आवास पर हुए गोलीकांड में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी नरेश कुमार से कर ली। युवती का एक भाई भी है।

    बताया जा रहा है कि तीन साल पहले महिला रेसलर की बिजनौर के रहने वाले फौजी सौरभ से सरस्वती विद्या मंदिर में मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों काफी करीब आ गए। सौरभ ने महिला रेसलर से शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में वह शादी से मुकर गया।

    एसपी अभिषेक झा ने बताया कि युवती ने पहले सौरभ के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान सबूत न मिलने के कारण पुलिस ने मामले में अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगा दी थी। इसके बाद युवती ने दोबारा युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। सौरभ ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले रखा है।

    bijnor girl-self-immolation tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

    August 7, 2026

    फर्जी प्रपत्रों के आधार पर एसएसपी आवास कब्जाने की कोशिश में दो सगे भाई गिरफ्तार

    August 7, 2026

    13 साल बाद आया फैसला मुठभेड़ में शहीद हुआ था सिपाही राहुल

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.