Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»जामुन पर थूककर बेचने का वीडियो वायरल
    न्यूज़

    जामुन पर थूककर बेचने का वीडियो वायरल

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 20, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 20 जून (प्र)। एक जामुन विक्रेता का वीडियो सामने आया है। इसमें वह जामुन को जीभ से चाटकर बेचता दिख रहा है। यह घटना डीएम और एसएसपी कार्यालय के पास कमिश्नरी पार्क क्षेत्र में हुई, जहां बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ हिंदू संगठनों ने इसे ‘जामुन जिहाद’ करार देते हुए आपत्ति जताई है। वीडियो में शाहरुख नामक एक युवक अपने ठेले पर जामुन बेचते हुए उन्हें चाटता हुआ दिखाई दे रहा है। यह ठेला कमिश्नरी पार्क के पास लगता है, जो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों, कचहरी परिसर और मेडा कार्यालय के नजदीक है। इस क्षेत्र में रोजाना हजारों लोग आते-जाते हैं।
    वीडियो सामने आने के बाद जामुन खाने के शौकीन लोग और स्थानीय निवासी चिंतित हैं। बताया जा रहा है कि कई अधिकारी, अधिवक्ता और प्रदर्शनकारी भी इसी ठेले से जामुन खरीदते थे। लोगों ने विक्रेता के इस कृत्य को अस्वच्छ और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया है।
    अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने इस मामले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
    प्रशासन ने कहा है कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है और खाद्य सुरक्षा तथा स्वच्छता के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में संबंधित थाने की पुलिस का भी कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। इसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    Meerut tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh Video of jamun being sold after being spat on goes viral.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.