सहारनपुर, 19 जून (ता)। 40 साल पहले दांपत्य जीवन की ऐसी मजबूत डोर में बंधे की ताउम्र नहीं टूटी। यहां तक कि पति की हृदयाघात से मौत हुई तो बिछोह के सदमे में पत्नी की जान चली गई। दंपती का एक साथ श्मशान घाट में बराबर-बराबर चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।
गंगोह के मुहल्ला मोहम्म्द गौरी निवासी सरदार अमर सिंह परिवार के साथ राम बाग कालोनी में रहते थे। कुछ दिन पहले ही गंगोह छोड़ कर पास के ही गांव कोली माजरा में रहने लगे थे। वहीं पर मकान बना लिया था। अमर सिंह व परवेश कौर की शादी करीब 40 साल पहले हुई थी। अब परवेश कौर काफी समय से बीमार चल रही थीं। पति पत्नी अपने छोटे बेटे लकी सिंह बेदी के साथ रह रहे थे।
लकी सिंह मोबाइल शाप का संचालन करते हैं। गुरुवार दोपहर दिल का दौरा पड़ने से अमर सिंह का देहांत हो गया। अचानक हुई मौत से स्वजन सदमे में आ गए। पड़ोसियों के साथ ही आसपास के रिश्तेदार भी पहुंचने लगे। थोड़ी देर बाद ही विलाप करते हुए परवेश कौर की भी मौत हो गई।
इसके बाद स्वजन व रिश्तेदारों ने दोनों की अर्थी बनाई और एक साथ श्मशान में लेकर पहुंचे। यहां पर दोनों की बराबर-बराबर अर्थी लगाई गई और उनका अंतिम संस्कार किया गया। पति व पत्नी की एक साथ मौत से स्वजन पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। एक साथ दो अर्थी एक घर से निकलने पर माहौल गमगीन हो गया।
Trending
- देशभर में जंगलों को बचाने की जरूरत : सुप्रीम कोर्ट
- वाराणसी में गंगा और वरुणा किनारे बनेंगे एलिवेटेड रोड; 53 गांवों की जमीन रजिस्ट्री पर रोक
- पीएम मोदी यूरोपीय देशों के दौरे के आखिरी चरण में पेरिस पहुंचे लगे मोदी-मोदी के नारे
- पूर्व प्रधानमंत्री गुजराल के पुत्र से सात करोड़ की ठगी
- कॉलेजों को देनी होगी काउंसलर नियुक्ति की सूचना
- ‘लंबे समय से ममता बनर्जी की सुरक्षा में लगे कर्मचारी हटाए’
- यूपी बोर्ड में प्रवेश पांच अगस्त तक आवेदन
- पत्नी ने भी पति की मौत के 15 मिनट बाद तोड़ा दम

