नई दिल्ली/अर्जेंटीना, 18 जून (ता)। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने गत दिवस फुटबॉल वर्ल्ड कप में पुर्तगाल के क्रिश्चियानो रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अल्जीरिया के खिलाफ उन्होंने 3 गोल मारे। अब वह फुटबॉल वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर बन गए हैं। यह वर्ल्ड कप में मेसी की पहली हैट्रिक भी है। रोनाल्डो ने 2018 वर्ल्डकप में 33 साल की उम्र में रूस के खिलाफ हैट्रिक गोल किए थे। अब मेसी ने 38 साल की उम्र में ऐसा करके रोनाल्डो का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मेसी की यह हैट्रिक खास मौके पर आई है। उन्होंने 2006 में 17 जून को ही फीफा वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेला था। 38 साल के मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ 17वें, 60वें और 76वें मिनट में गोल दागे।
वह 78 मिनट के बाद मैदान से बाहर चले गए। मेसी के इस दमदार प्रदर्शन से अर्जेंटीना ने गु्रप-जे के मुकाबले में अल्जीरिया को 3-0 से हराया। मेसी अब तक 11 इंटरनेशनल हैट्रिक लगा चुके हैं। मैच अमरीकी शहर कैनसस सिटी के एरोहेड स्टेडियम में खेला गया। मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यह रिकॉर्ड जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज के नाम था।
Trending
- भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे
- संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
- गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
- राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
- जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
- कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
- विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
- बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ

