Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»फोन पर बात करने के बाद फंदे से लटकी सूबेदार की पत्नी, पति ने ड्यूटी पर जहर खाया
    न्यूज़

    फोन पर बात करने के बाद फंदे से लटकी सूबेदार की पत्नी, पति ने ड्यूटी पर जहर खाया

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 18, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीघापुर (उन्नाव), 18 जून (ता)। पांच दिन पहले ससुराल आई सेना के सूबेदार की पत्नी ने बीती गत रात पति से फोन पर बात कर फंदा लगा लिया। पत्नी की खुदकुशी से आहत पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में तैनात पति ने गत सुबह फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच के बाद पैनल और वीडियोग्राफी के बीच महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है। मायके वालों ने महिला का कानपुर के सिद्धनाथ घाट पर अंतिम संस्कार किया। उधर, सूबेदार का शव लेने परिवार के लोग पश्चिम बंगाल गए हैं।
    बीघापुर कोतवाली के गांव दांदामऊ निवासी शैलेंद्र पांडेय (40) सेना में सूबेदार थे। मौजूदा समय में वह पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में तैनात थे। बड़े भाई मनोज पांडेय ने बताया कि 12 साल पहले उनकी शादी कानपुर के तल बगिया जाजमऊ निवासी साधना (38) से हुई थी। साथ न ले जाने पर शादी के छह महीने बाद साधना ने जहर खा लिया था। हालत में सुधार होने के बाद पति-पत्नी में विवाद खत्म हो गया था। साधना पति के साथ रहने लगी थीं। मनोज ने बताया कि 29 जून को परिवार में चचेरे भाई टिंकू की शादी है। उसमें शामिल होने के लिए शैलेंद्र पत्नी और दोनों बच्चों यथार्थ और शानवी के साथ घर आए थे। छुट्टी बढ़वाने की बात कहकर 12 जून को ड्यूटी पर लौट गए थे।
    बीती गत शाम करीब 7ः30 बजे साधना की शैलेंद्र से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद साधना कमरे में चली गई थी। पिता राजेंद्र और मां पुष्पा दोनों बच्चों के साथ घर के बाहर बैठे थे। कुछ देर बाद जेठानी पूनम ने साधना को कमरे में फंदे से लटका देखा तो चीख पड़ीं। परिजन ने आनन-फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति शैलेंद्र को परिजन से पता चला तो उन्होंने कानपुर निवासी साले अनुज मिश्र को जानकारी दी। अनुज के मुताबिक रात 11 बजे जब वह गांव दांदामऊ पहुंचे तो बहन का शव बर्फ में रखा पाया। परिवार के लोगों ने पुलिस को भी मौत की सूचना नहीं दी थी। इस पर मायके वालों की ससुराल वालों से कहासुनी भी हुई।
    अनुज की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पत्नी की मौत और मायके वालों के आरोप से आहत शैलेंद्र ने भी बुधवार सुबह करीब पांच बजे पश्चिम बंगाल में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सुबह छह बजे पुलिस से जानकारी मिली तो बहू और बेटे की मौत से परिवार बेहाल हो गया। फतेहपुर चौरासी के दबौली पीएचसी में तैनात डॉ. डी. सिंह और अचलगंज सीएचसी के डॉ. संकल्प गुप्ता के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच साधना के शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
    कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में पति-पत्नी में फोन पर विवाद की बात सामने आई है। परिजन पति का भी शव लेकर आ रहे हैं। कोई तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    दंपती की आत्महत्या से दो मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया छिन गया। साधना का शव साथ ले जाने वाले भाई अनुज मिश्र ने कहा कि बहन के दोनों बच्चों का पालन-पोषण वह खुद करेंगे। दोनों को अपने साथ कानपुर लेकर आ गए हैं। कहा कि बेटी शानवी सात साल की और बेटा यथार्थ पांच साल का है।
    अनुज ने आरोप लगाया कि बहन की गला दबाकर हत्या की गई है। आरोप है कि शैलेंद्र के घरवाले उसकी दूसरी शादी कराना चाहते हैं। इस कारण बहन को मार दिया।
    मृतका के भाई अनुज ने भांजी शानवी का वीडियो शेयर किया है। इसमें शावनी बता रही है कि बाबा, दादी और बुआ ने पहले मम्मी का गला दबाकर मार दिया। इसके बाद फंदे पर लटका दिया। वीडियो में वह बता रही है कि जब वह खेलकर आई तो यह देखा। साधना तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। अनुज ने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस पर मृतका के जेठ नहीं पहुंचे। चाचा के परिवार के सदस्य, नंदोई और मामा आए थे।
    मृतक सूबेदार के बड़े भाई मनोज पांडेय ने कहा कि शैलेंद्र की पत्नी साधना ससुराल वालों के साथ नहीं रहना चाहती थी। इस कारण भाई शैलेंद्र कानपुर के संजीव नगर में अपना खुद का घर बनवा रहे थे, ताकि पत्नी और बच्चों को वहां रख सके। घर बनवाने में पिता जिम्मेदारी निभा रहे थे लेकिन यह नहीं पता था कि दोनों ऐसा कोई कदम उठाएंगे। कहा कि चचेरा भाई रुद्रशंकर भी पानागढ़ में ही सेना में इंजीनियर कोर में तैनात हैं। वह भी शव के साथ आ रहे हैं।

    Subedar's wife found hanging after phone call; husband consumes poison while on duty. tazza khabar tazza khabar in hindi Tragic unnao Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026

    उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.