Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»तनिष्क शोरूम कांड का खुलासा, बाप- बेटे और गर्लफ्रेंड ने की थी 4 करोड़ की लूट
    देश

    तनिष्क शोरूम कांड का खुलासा, बाप- बेटे और गर्लफ्रेंड ने की थी 4 करोड़ की लूट

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 17, 2026Updated:June 17, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद 17 जून। गाजियाबाद जिले में तनिष्क शोरूम से हुई करोड़ों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें शोरूम का कर्मचारी नितिन वर्मा, प्रेमिका काजल वर्मा और पिता संजय वर्मा शामिल है. पुलिस के मुताबिक यह चोरी नितिन और काजल की शादी के लिए पैसे जुटाने के मकसद से की गई थी. आरोपित नितिन जैसे-तैसे शोरूम की चॉबी ले ली और वारदात को अंजाम दिया.

    नितिन ने चोरी से ठीक एक रात पहले उसने अपने दोस्तों को शादी तय होने की खबर सुनाई और फिर सभी को पार्टी दी. इसके अगले ही दिन सुबह में शोरूम में करोड़ों रुपये की चोरी हो गई. पुलिस ने बताया कि नितिन यहां करीब डेढ़ महीने से काम कर रहा था और इस दौरान उसने यह पता लगा लिया था कि महने और कीमती गहने कहां रखे जाते हैं. शोरूम की चाबियां किसके पास होती हैं, यह सब उसने इतने कम समय में पता लगा लिया था.

    चोरी से एक दिन पहले नितिन ने शोरूम कर्मचारियों के लिए पार्टी रखी. इस दौरान उसने शोरूम की चाबियां रखने वाले कैशियर गौतम राज को खूब शराप पिलाई और फिर उसे घर छोड़ने ले गया. इस दौरान नितिन ने उसके बैग से सभी चाबी निकाल ली. अगले दिन सुबह 7 बजे ही नितिन अपने एक साथी के साथ शोरूम पहुंचा और चोरी कर ली. घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे नितिन और उसका दोस्त आराम से शोरूम के अंदर घुस रहे हैं.

    डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि महज 25 मिनट के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था. आरोपियों ने सेकेंड और थर्ड फ्लोर पर चोरी नहीं की. क्योंकि उन्हें पता था कि सोने और हीरे के जेवरात कहां रखे हुए हैं. पुलिस ने बताया कि तीसरा साथी बाहर रखवाली कर रहा था. तीनों मिलकर करीब 4 करोड़ रुपये के जेवरात चुरा लिए और फरार हो गए. पुलिस ने बताया कि शोरूम में 50 करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण रखने के बावजूद भी कोई अलार्म सिस्टम नहीं था. नाइट ड्यूटी के लिए केवल एक गार्ड था, जो सुबह 7 बजे चला जाता है. सीसीटीवी फुटेज की निगरानी कंपनी के हेडक्वार्टर से हो रही थी. लेकिन 25 मिनट तक किसी ने भी ध्यान नहीं दिया.

    एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि नितिन और काजल ने मिलकर चोरी की योजना बनाई थी, जबकि संजय वर्मा को चोरी के गहनों को ठिकाने लगाने में मदद के लिए शामिल किया गया था. उन्होंने कहा, “आरोपी मेडिकल इलाज के लिए पैसे जुटाने का बहाना बनाकर बाजार में गहने बेच रहे थे और कुछ आभूषण उन्होंने बेहद कम कीमत पर भी बेच दिए थे.” पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 2 किलोग्राम सोने के आभूषण, जिनकी कीमत करीब 3.1 करोड़ रुपये है, और 6.5 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। बाकी साथी अभी फरार हैं.

    ghaziabad tanishq-robbery tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026

    उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.