Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»एमआरपी से 20 रुपए अधिक वसूला सिगरेट का दाम; अलीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने ठोंका 10 लाख का जुर्माना
    देश

    एमआरपी से 20 रुपए अधिक वसूला सिगरेट का दाम; अलीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने ठोंका 10 लाख का जुर्माना

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 17, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अलीगढ़ 17 जून। सिगरेट के एक पैकेट पर निर्धारित मूल्य से 20 रुपए अधिक वसूलना दुकानदार और सिगरेट निर्माता कंपनी को भारी पड़ गया. जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए दुकानदार और कंपनी पर संयुक्त रूप से 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. आयोग ने यह राशि 45 दिनों के भीतर उपभोक्ता कल्याण कोष में जमा करने के आदेश दिए हैं.

    यह मामला बन्नादेवी थाना क्षेत्र के रघुवीरपुरी निवासी अधिवक्ता देवेश गौतम से जुड़ा है. उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में अलीगढ़ जिला उपभोक्ता आयोग के सामने स्थित प्रतिभा कॉलोनी निवासी हीरालाल वार्ष्णेय की दुकान से एक सिगरेट का पैकेट खरीदा था. पैकेट पर अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) 340 रुपए अंकित था, लेकिन दुकानदार ने उनसे 360 रुपए की मांग की.

    देवेश गौतम ने बताया कि जब निर्धारित मूल्य से अधिक रकम वसूलने का विरोध किया तो दुकानदार बहस करने लगा और सिगरेट देने से इंकार कर दिया. इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से 360 रुपए का भुगतान कर दिया. भुगतान का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखते हुए उन्होंने उसका प्रिंट आउट निकाला और फरवरी 2026 में जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज करा दी.

    मामले की सुनवाई जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष हसनैन कुरैशी और सदस्य पूर्णिमा सिंह राजपूत की पीठ में हुई. आयोग ने दुकानदार के साथ-साथ सिगरेट बनाने वाली ब्रांडेड कंपनी को भी नोटिस जारी किया. सुनवाई के दौरान दुकानदार आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ. वहीं, कंपनी ने अपने बचाव में तर्क दिया कि संबंधित दुकानदार उसका अधिकृत विक्रेता नहीं है, इसलिए कथित कालाबाजारी के लिए उसे जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता.

    हालांकि आयोग ने कंपनी की इस दलील को खारिज कर दिया. अपने फैसले में आयोग ने कहा कि कंपनी अपने उत्पाद की बिक्री के नाम पर हो रही कालाबाजारी और उपभोक्ताओं के शोषण से पल्ला नहीं झाड़ सकती. आयोग ने इसे अनुचित व्यापारिक आचरण और आम जनता के साथ छिपी हुई लूट करार दिया.

    आयोग ने आदेश दिया कि शिकायतकर्ता से वसूले गए अतिरिक्त 20 रुपए को 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित वापस किया जाए. साथ ही मानसिक उत्पीड़न के लिए 5000 रुपए और वाद व्यय के 5000 रुपए यानी कुल 10000 रुपए का मुआवजा भी दिया जाए.

    आयोग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा में जुर्माना और मुआवजा जमा नहीं किए जाने पर संबंधित पक्षों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    aligarh ALIGARH CONSUMER COMMISSION CIGARETTE COMPANY FINES 10 LACKS tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.