डुमराव (पटना), 16 जून (ता)। बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव शहर से 131 फीट ऊंचा मोबाइल टावर गायब होने का मामला सामने आया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि यह मोबाइल टावर बीते कुछ वर्षों से बंद था। स्थानीय लोगों और संबंधित भूस्वामी के दावों पर यकीन करें, तो यह मोबाइल टावर संभवतरू वर्ष 2017 के आसपास से बंद पड़ा था। इससे पहले पहले इस टावर से एयरसेल नाम की कंपनी का नेटवर्क संचालित होता था।
उस कंपनी के बंद होने के बाद यह टावर भी बंद हो गया और इसके बाद इसकी देखरेख करने वाली कंपनी ने भी इसकी चिंता छोड़ दी।
करीब नौ साल के बाद कंपनी के अधिकारी दोबारा इस टावर को चालू करने आए, तो देखा कि वहां से सारे उपकरण गायब हो चुके हैं। कंपनी के प्रतिनिधि ने डुमरांव थाने में करायी गयी प्राथमिकी में अज्ञात लोगों को इसके लिए आरोपित बनाया है।
इस मोबाइल टावर का स्वामित्व जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड नाम की एक कंपनी के पास था। यह कंपनी खुद कोई मोबाइल नेटवर्क सर्विस नहीं बेचती। इसके बजाय, यह अपने एक ही टावर को कई अलग-अलग टेलीकाम कंपनियों को किराए पर देती है, ताकि वे वहां अपने एंटीना और इलेक्ट्रानिक उपकरण लगा सकें।
इसे दोबारा चालू करने के लिए बीते दो जून को कंपनी की टीम मौके पर पहुंची, तो पाया कि वहां से मोबाइल टावर और उसका पूरा सेटअप गायब है। इसमें मोबाइल टावर के अलावा 15 केवीए का डीजल जेनरेटर और अन्य सहायक उपकरण शामिल हैं।
इन चीजों को वहां से किसने और कब हटाया, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आयी है। इधर पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इधर हरेनाथ यादव नाम के जिस व्यक्ति की निजी जमीन पर यह मोबाइल टावर स्थापित किया गया था, उसने इंटरनेट पर वीडियो बयान जारी कर बताया है कि मोबाइल टावर लगाने के लिए उनका वर्ष 2010 में संबंधित कंपनी से करार हुआ था, जिसकी वैधता वर्ष 2022 तक थी।
Trending
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश

