Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • काशी स्टेशन से हटेगी एक और मस्जिद, 20 जून तक खाली करने का निर्देश
    • सरकार का बड़ा फैसला: NEET 2026 के चलते Telegram पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट फीचर 30 जून तक बंद
    • बिजली निगम अलर्ट, खंभों और तारों की कावड़ यात्रा से पहले होगी जांच
    • राहुल गांधी ने युवाओं से की ‘छात्रों की गूंज’ आंदोलन से जुड़ने की अपील
    • महेश भट्ट ने की टू लिव इज़ वॉर की घोषणा
    • पूठी में बनेगी क्रिकेट एकेडमी, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
    • करण जौहर ‘राख’ देख अपनी भावनाएं नहीं रोक पाए
    • कृषि विवि ने रैकिंग फ्रेमवर्क में प्रथम स्थान किया हासिल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नकली होने के शक में पकड़ी 350 लीटर ग्रीन चिली व वेजिटेबल सोस
    देश

    नकली होने के शक में पकड़ी 350 लीटर ग्रीन चिली व वेजिटेबल सोस

    adminBy adminJune 16, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 16 जून (प्र)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने सोमवार को शहर के कई स्थानों पर सोस (चटनी) बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापेमारी की। इस दौरान गढ़ रोड स्थित एक फैक्ट्री से मिलावटी सोस होने के शक में नमूने भरे गए हैं। वहीं, उसकी तैयार 350 लीटर सोस को नष्ट भी किया गया है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि जहां-जहां पर इस फैक्ट्री से सोस को सप्लाई किया जा रहा था, उनके यहां भी मंगलवार को छापेमारी की जाएगी।

    गढ़ रोड स्थित गेसूपुर गांव निवासी देवराज सिंह ने गांव के बाहर ही देवराज इंडस्ट्रीज के नाम से फैक्ट्री लगा रखी है। इसमें विका नाम से ग्रीन चिली और वेजिटेबल सोस बनाकर उसे छोटे-छोटे पैक बनाकर मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत आदि जनपदों में सप्लाई की जा रही थी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि शासन से कुछ दिन पहले आदेश आया था कि सौस बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापेमारी की जाए। इसी के मद्देनजर सोमवार को छापेमारी की गई है। टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि बेहद गंदगी वाले स्थान पर सोस को पैक किया जा रहा था। बदबूदार पानी का प्रयोग किया जा रहा था। कीट, मक्खियों की भरमार थी। फैक्ट्री में बिलकुल भी सफाई नहीं मिली। वहीं, कुछ पैक के अंदर सोस में भी गंदगी मिली है। इसी शक में फैक्ट्री का फिलहाल प्रोडक्शन बंद करा दिया है। यहां से दोनों तरह की सौस के नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ लैब में भिजवाए गए हैं। आगे की कार्रवाई नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

    दुकानों से भी लिए जाएंगे सैंपल
    जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि देवराज इंडस्ट्रीज से मेरठ में कहां-कहां पर सास सप्लाई हो रही थी। इसके भी फैक्ट्री से दस्तावेज लिए गए हैं। मंगलवार को दुकानों पर पहुंचकर सभी पैक को जब्त किया जाएगा। ताकि लोगों की सेहत को नुकसान न हो सके।

    meerut news meerut report Spurious Green Chili and Vegetable Sauce tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    काशी स्टेशन से हटेगी एक और मस्जिद, 20 जून तक खाली करने का निर्देश

    June 16, 2026

    सरकार का बड़ा फैसला: NEET 2026 के चलते Telegram पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट फीचर 30 जून तक बंद

    June 16, 2026

    बिजली निगम अलर्ट, खंभों और तारों की कावड़ यात्रा से पहले होगी जांच

    June 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.