नई दिल्ली, 15 जून (ता)। जिला बिलासपुर के अंतराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी शब्द गौतम पुत्र पंकज गौतम गांव रियाणा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। यह होनहार खिलाड़ी अब चीन में होने जा रही वर्ल्ड स्कूल वॉलीबाल चैंपियनशिप में प्रतिभा दिखाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन पहली से 10 जुलाई तक किया जाएगा। शब्द गौतम का चयन भारतीय अंडर-18 वॉलीबाल टीम के लिए हुआ है।
बरठीं के होनहार खिलाड़ी शब्द गौतम इससे पहले अंडर-16 वॉलीबाल इंडिया कैंप में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा थाईलैंड में हुई प्रतियोगिता में बेस्ट लिब्रो का खिताब भी शब्द गौतम अपने नाम कर चुके हैं। शब्द गौतम संगरूर के मुस्ताना साहिब स्पोर्ट्स होस्टल में वॉलीबाल खेल की बारीकियां सीखी हैं। वहीं, थाईलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने भारत को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब शब्द गौतम आगामी प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गए हैं।
Trending
- भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे
- संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
- गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
- राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
- जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
- कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
- विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
- बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ

