नई दिल्ली, 15 जून (ता)। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ सेना के अगले प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) होंगे। वह 30 जून को कार्यभार संभालेंगे। मौजूदा सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वर्तमान में उप सेना प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे लेफ्टिनेंट जनरल सेठ को दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कोर में कमीशन मिला था। दक्षिण-पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान दोनों की जिम्मेदारी संभाल चुके लेफ्टिनेंट जनरल सेठ दो ऑपरेशनल आर्मी कमांड का नेतृत्व करने वाले चुनिंदा अधिकारियों में गिना जाता है। पिछले ढाई वर्षों में उन्होंने कई महत्वपूर्ण सैन्य क्षेत्रों की रणनीतिक निगरानी की। लगभग चार दशक लंबे सैन्य कॅरिअर में उन्हें रणनीतिक, क्षमता विकास और संस्थागत क्षेत्रों में व्यापक अनुभव हासिल है। वह चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सेना के हर स्तर पर नेतृत्व कर चुके हैं। वह सेना की प्रमुख स्ट्राइक फॉर्मेशन में से एक सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाल चुके हैं और दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग भी रहे।
कश्मीर से रेगिस्तान तक अनुभव : लेफ्टिनेंट जनरल सेठ का सेना में सफर शानदार और उपलब्धियों से भरा रहा है। वह खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के पूर्व छात्र हैं। उनके सैन्य सफर की शुरुआत दिसंबर 1986 में हुई, जब उन्हें सेना की प्रतिष्ठित आई कॉप्स यानी बख्तरबंद रेजिमेंट में कमीशन मिला था। लगभग चार दशकों के लंबे और गौरवशाली करियर में उन्होंने हर मोर्चे पर अपनी योग्यता साबित की है।
Trending
- तनिष्क शोरूम कांड का खुलासा, बाप- बेटे और गर्लफ्रेंड ने की थी 4 करोड़ की लूट
- अंगदवीर हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शादीशुदा गर्लफ्रेंड के बच्चे को किडनैप कर नहर में फेंका
- एमआरपी से 20 रुपए अधिक वसूला सिगरेट का दाम; अलीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने ठोंका 10 लाख का जुर्माना
- मोहर्रम मातम का अवसर, सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं: योगी
- सीसीएसयू ने छात्र को रिजल्ट में दिए छह नंबर, कॉपी में निकले 60
- ब्रह्मपुरी पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया, 5 गिरफ्तार
- फर्जी रॉयल्टी से खनन कर लगा रहे थे करोड़ों का फटका, लोक निर्माण विभाग के लिपिक समेत 5 गिरफ्तार
- हादसों की आशंका वाले 95 पेडों को वन विभाग ने कटवाया

