Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • युवाओं के विकास में चौहमुखी विकास और ज्ञान व जानकारी उपलब्ध करा रहे सोशल मीडिया से बच्चों को बचाने की नहीं सही जानकारी देने की आवश्यकता है
    • तनिष्क शोरूम कांड का खुलासा, बाप- बेटे और गर्लफ्रेंड ने की थी 4 करोड़ की लूट
    • अंगदवीर हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शादीशुदा गर्लफ्रेंड के बच्चे को किडनैप कर नहर में फेंका
    • एमआरपी से 20 रुपए अधिक वसूला सिगरेट का दाम; अलीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने ठोंका 10 लाख का जुर्माना
    • मोहर्रम मातम का अवसर, सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं: योगी
    • सीसीएसयू ने छात्र को रिजल्ट में दिए छह नंबर, कॉपी में निकले 60
    • ब्रह्मपुरी पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया, 5 गिरफ्तार
    • फर्जी रॉयल्टी से खनन कर लगा रहे थे करोड़ों का फटका, लोक निर्माण विभाग के लिपिक समेत 5 गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आग की अफवाह के बाद कूदे यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में कटे, चार मरे
    देश

    आग की अफवाह के बाद कूदे यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में कटे, चार मरे

    adminBy adminJune 15, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुरैना, 15 जून (ता)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से दर्दनाक हादसा हो गया। यहां हेतामपुर रेलवे स्टेशन के पास खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक आग लगने की अफवाह फैल गई। इस अफवाह से मची चीख-पुकार और दहशत के बाद यात्रियों ने ट्रेन की इमरजेंसी चेन खींच दी और अपनी जान बचाने के लिए नीचे कूद गए। इसी दौरान बगल वाले मुख्य ट्रैक पर तेज रफ्तार से आ रही फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
    मुरैना रेलवे स्टेशन के निकट उत्तर मध्य रेलवे के झांसी डिवीजन के अंतर्गत आने वाले हेतामपुर स्टेशन के पास रविवार शाम करीब सवा 4 बजे रेल से कटकर 4 यात्रियों की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन, स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच चुकी हैं।
    रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 19665 खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित रूट पर बढ़ रही थी। तभी अचानक जनरल कोच में किसी अज्ञात शख्स ने आग लगने की अफवाह उड़ा दी।
    जानकारी मुताबिक आग की बात सुनते ही पूरे डिब्बे में भगदड़ मच गई। खुद को बचाने के लिए यात्रियों ने अलार्म चेन पुलिंग कर दी, जिससे गाड़ी हेतामपुर के पास अचानक रुक गई। जैसे ही गाड़ी रुकी, घबराए हुए यात्री बिना सोचे-समझे दरवाजे और खिड़कियों के रास्ते नीचे पटरी पर कूद गए। वे सुरक्षित होने के लिए बगल वाले मुख्य ट्रैक पर जाकर खड़े हो गए। इसी बीच, दूसरी दिशा से आ रही ट्रेन संख्या 20424 पातालकोट एक्सप्रेस वहां से गुजरी। पटरी पर खड़े यात्री जब तक संभल पाते, तेज रफ्तार ट्रेन उन्हें रौंदती हुई निकल गई।
    रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ट्रेन से कटकर जिन चार यात्रियों की मृत्यु हुई है उसमें तीन महिलाएं व एक चार साल के बच्चे की जान चली गई है। मृतकों में कंचन सिंह पत्नी मोहित सिंह (25) निवासी मेरठ, शकुंतला सिंह पत्नी भूरा सिंह (60) निवासी रुनकता जिला आगरा, आफरीन पत्नी नदीम (35) निवासी आगरा और उनका 4 साल का बेटा असद ट्रेन की चपेट में आ गए थे। इनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
    अधिकारियों के मुताबिक हादसा मुरैना रेलवे स्टेशन के आगे उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के हेतमपुर-धौलपुर रेलखंड पर हुआ। जिसमें खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 19665 चेन पुलिंग के कारण बीच सेक्शन में रुक गई थी। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों और रेलवे स्टाफ ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए घायलों को ट्रैक से हटाया। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई घायल यात्रियों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल प्राथमिकता घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने और ट्रैक को सुचारू करने की है।

    Accident Desh Four passengers killed after jumping to escape fire rumor and being struck by another train. Muraina MP tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    युवाओं के विकास में चौहमुखी विकास और ज्ञान व जानकारी उपलब्ध करा रहे सोशल मीडिया से बच्चों को बचाने की नहीं सही जानकारी देने की आवश्यकता है

    June 17, 2026

    तनिष्क शोरूम कांड का खुलासा, बाप- बेटे और गर्लफ्रेंड ने की थी 4 करोड़ की लूट

    June 17, 2026

    अंगदवीर हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शादीशुदा गर्लफ्रेंड के बच्चे को किडनैप कर नहर में फेंका

    June 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.