Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेरठ जेल में कैद हैं 31 हाई प्रोफाइल शातिर बंदी
    • गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का हुआ एनकाउंटर, दो दशक का आतंक खत्म
    • सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए द्वारा काॅकरोच आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया की बढ़ी प्रतिष्ठा पर जेन-जी का आभार जताया, व मंडलीय महिला ईकाई हुई घोषित
    • UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी
    • शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
    • मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
    • पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
    • जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सरकारी फंड को शेल कंपनियों में ट्रांसफर कर 657 करोड़ रुपये का किया गबन
    देश

    सरकारी फंड को शेल कंपनियों में ट्रांसफर कर 657 करोड़ रुपये का किया गबन

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 13, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 13 जून। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) के फंड में हुए कुल 657 करोड़ रुपये के गबन के मामले में शुक्रवार को दो अलग-अलग चार्जशीट दाखिल की हैं।

    अधिकारियों के मुताबिक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से सरकारी फंड को फर्जी लेन-देन के जरिये शेल कंपनियों के खातों में ट्रांसफर किया गया था। इस घोटाले में हरियाणा सरकार को 504 करोड़ रुपये और सीएससीएल को 153 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हरियाणा सरकार से जुड़े मामले में पंचकुला की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई है, जिसमें दो निजी लोगों को आरोपी बनाया गया है। इससे पहले 15 आरोपियों के खिलाफ पहली चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।

    वहीं, बैंक ने कहा- सरकार को लौटाए 583 करोड़ इस मामले पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग ( नियामकीय सूचना) में बयान जारी कर कहा है कि उसने हरियाणा सरकार के संबंधित विभागों को 100 फीसदी मूलधन और व्याज लौटा दिया है, जो कुल 583 करोड़ रुपये बनता है।

    सीएससीएल मामले में चंडीगढ़ की विशेष अदालत में 7 लोगों के खिलाफ पहली चार्जशीट पेश की गई है। इनमें पांच बैंक अधिकारी, एक सीएससीएल अधिकारी और एक निजी व्यक्ति शामिल है। आरोपियों पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

    सीबीआई के अनुसार दोनों मामलों में आपराधिक साजिश, आपराधिक विश्वासघात, जालसाजी, धोखाधड़ी तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं। सावन ज्वेलर्स के मालिक राजन कटोदिया के खिलाफ जांच के दौरान काफी सबूत मिले थे।

    CBI chandigarh idfc-bank-fraud-case tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मेरठ जेल में कैद हैं 31 हाई प्रोफाइल शातिर बंदी

    August 3, 2026

    गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का हुआ एनकाउंटर, दो दशक का आतंक खत्म

    August 3, 2026

    सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए द्वारा काॅकरोच आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया की बढ़ी प्रतिष्ठा पर जेन-जी का आभार जताया, व मंडलीय महिला ईकाई हुई घोषित

    August 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.