Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कांवड़ यात्रा: एटीएस की रहेगी निगरानी, 60 हजार कांस्टेबल व 5500 दरोगा होंगे तैनात
    • 168 साल पहले प्रचलन में आयी थी उंगलियों की छाप अब अनिवार्य हो गयी है
    • 100 करोड़ वालों की संख्या के साथ ही गरीबों और बेरोजगारों की तादात पर भी हो गहन विचार
    • दस बीस रुपये के बाद 50, 100, 200, और 500 के प्लास्टिक के नोट भी आ सकते हैं
    • कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं : मुनकाद अली
    • हम महाराजा अग्रसैन राम मनोहर लोहिया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों को नजरअंदाज कर कब तक आर्थिक अपराधियों को सम्मानित कर गौरवान्वित करते रहेंगे
    • यूपी पुलिस में 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले
    • एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स के चयन समारोह का आयोजन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पीएनबी घोटाले के विरोध में ग्राहकों का उग्र प्रदर्शन, बैंक पर जड़ा ताला, घेराव
    देश

    पीएनबी घोटाले के विरोध में ग्राहकों का उग्र प्रदर्शन, बैंक पर जड़ा ताला, घेराव

    adminBy adminJune 12, 2026Updated:June 12, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जलालाबाद/शामली, 12 जून (ता)। पंजाब नेशनल बैंक (पीनएबी) शाखा में एक करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले को लेकर गत दिवस लगातार चौथे दिन हंगामा हुआ।
    आक्रोशित पीड़ित खाताधारकों ने शाखा के मुख्य गेट पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया, जिसे बाद में पुलिस ने तोड़कर खुलवाया। दो महिला खाताधारकों की सतर्कता से यह घोटाला सामने आया है। इस बीच, बैंक प्रबंधक ने आरोपित बैंक मित्र के खिलाफ थाना भवन में तहरीर दी है। कस्बे की पीएनबी शाखा में अंकुर सैनी निवासी क्रष्णापुरी मुजफ्फरनगर नामक बैंक मित्र पिछले दस साल से भी अधिक समय से मुख्य काउंटर (पटल) पर अवैध रूप से कार्य कर रहा था।
    स्थानीय स्तर पर रिश्तेदारी का हवाला देकर उसने खाताधारकों को मामा, मामी और मौसी कहकर उनका विश्वास जीत लिया। तत्कालीन बैंक प्रबंधकों की कथित मिलीभगत से उसने सिस्टम का पासवर्ड हासिल कर लिया और सीधे काउंटर से लेनदेन करने लगा। लंबे समय तक मुख्य पटल पर बैठने के कारण आम खाताधारक उसे बैंक का स्थायी कर्मचारी ही समझते रहे।
    इसी का फायदा उठाकर उसने ग्रामीणों व स्थानीय खाताधारकों से रकम तो ली, लेकिन उसे उनके खाते में जमा करने के बजाय खुद हड़प गया। सबूत के तौर पर वह खाताधारकों को बिना मुहर की कंप्यूटर रसीद दे देता था या पासबुक में हाथ से ही एंट्री कर देता था। यह पूरा फर्जीवाड़ा तब सामने आया जब दो महिला खाताधारकों ने अपने खातों की जांच की।
    इसके बाद से ही पीड़ित बैंक परिसर में अपनी रकम वापसी की गुहार लगा रहे हैं। गत दिवस दोपहर बाद सर्किल हेड, डिप्टी सर्किल हेड अनिल कुमार और एलडीएम जांच के लिए शाखा पहुंचे। हालांकि, अधिकारियों के रुख से पीड़ितों को गहरा झटका लगा है।
    उच्च अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि जिन रसीदों पर बैंक की आधिकारिक मुहर है, केवल उनकी रकम की वापसी पर विचार किया जा सकता है। बिना मुहर की रसीद और हाथ से की गई एंट्री के दावों को बैंक ने स्वीकार करने से इन्कार कर दिया।
    वर्तमान शाखा प्रबंधक मानवेंद्र सिंह ने कहा कि आरोपित बैंक मित्र के खिलाफ थाना थानाभवन में तहरीर दी गई है। वहीं, खाताधारकों ने प्रबंधक पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की है।
    डायल 112 और स्थानीय चौकी प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। समझाने के बाद भी जब खाताधारक ताला खोलने को राजी नहीं हुए, तो पुलिस ने ताला तोड़ दिया। थाना प्रभारी विजेंद्र रावत ने कहा कि तहरीर मिल गई है। जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

    Customers stage fierce protest against PNB scam; bank locked and besieged. Desh Fraud Shamali tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कांवड़ यात्रा: एटीएस की रहेगी निगरानी, 60 हजार कांस्टेबल व 5500 दरोगा होंगे तैनात

    July 28, 2026

    168 साल पहले प्रचलन में आयी थी उंगलियों की छाप अब अनिवार्य हो गयी है

    July 28, 2026

    100 करोड़ वालों की संख्या के साथ ही गरीबों और बेरोजगारों की तादात पर भी हो गहन विचार

    July 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.