प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु से ज्यादा समय तक इस पद पर रहने का रिकॉर्ड कायम करने वाले पीएम मोदी और उनके सहयोगी १२ साल की उपलब्धियों को गिनाने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक दिन मेड इन इंडिया विमान में हम सफर करेंगे। मध्यम वर्ग को हर क्षेत्र में मौके उपलब्ध कराने की भावना के साथ समृद्ध भारत राष्ट्र की भावना आगे बढ़ाते रहने के लिए हर संभव प्रयासरत पीएम मोदी को उनके सहयोगियों के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेरे मित्र नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई। वह एक महान प्रधानमंत्री है। मोदी ने भारत को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कहना हे कि उन्होंने लाखों लोगों की जिंदगी बदली। यूपी के सीएम योगी ने कहा कि राष्ट्र में सुशासन को समर्पित रहे १२ साल। कई देशों के नेताओं ने पीएम को बधाई देने में कोई कोताही नहीं की है। पीएम मोदी ने कहा कि लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना होगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्थिरता और निरंतरता है मोदी की पहचान। पीएम मोदी की उपलब्धि गिनाते हुए सहयेागी कह रहे हैं कि देश के विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। नेताओं का कहना है कि मोदी के १२ सालों में आम आदमी का जीवन आसान हुआ है। सुशासन और समृद्धि को बढ़ावा मिला है। कैबिनेट ने प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के विजन का समर्थन करते हुए कहा कि विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा तथा १२ साल की उपलब्धियों को भी सराहा गया। पीएम के नेतृत्व जनता के भरोसे को दर्शाता है तीन जनादेश। साधारण पृष्ठभूमि से यहां तक पहुंचना धैर्य और समर्पणता का उदाहरण है। जीएसटी में भारत का भरेोसा बढ़ा और यही भारत को पांच अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था में सहायक बना। बधाई और प्रशंसा का सिलसिला जारी है। मंदिरों में पीएम मोदी के लिए पूजा की जा रही है। क्योंकि इनका मानना है कि ४३९९ दिन में विकास ने पकड़ी रफ्तार। पश्चिम एशिया संकट में भी देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। बंगाल के सीएम शुभेंद्रु अधिकारी ने मोदी को झालमुडी खिलाई। २२ राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार के फैसलों ने देश की तस्वीर बदली। यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने अपनी नाकामी का कलंक हिंदुओं पर मढ़ा। सरकार की नीयत व नीति सही होगी तो विकास भी तेज होगा। पीएम के १२ साल के कार्यकाल में कौशल विकास को प्राथमिकता, खेलों के लिए फैसले, डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा, नवाचार पर जोर, फिटनेस के लिए जोर, उद्यमिता पर जोर देने की अपील। पीएम के उदबोधन की महत्वपूर्ण बातें यह रही कि भारत मेड इन इंडिया चिप बनाएगा। २०१४ के बाद भारत रिफार्म एक्सप्रेस पर सवार का सिलसिला जारी रखेंगे। १२ साल तक देश का विकास जो हुआ वह पूर्व सरकार ने नहीं किया। कांग्रेस शासनकाल में नीति थी ना निर्णय लेने की ताकत। दूसरी ओर कांग्रेस के नेता जयराम रमेश का कहना है कि मोदी का दूसरा पहलू है कि वह लोकतंत्र की हत्या। दूसरी ओर कहा जा रहा है कि नेहरु ने रखी आधुनिक भारत की नींव तो शरद पवार ने कहा कि नेहरु की बराबरी नहीं कर सकते मोदी।
यह बात सही है कि कोई भी व्यक्ति दूसरे की बराबरी नहीं कर सकता। सब अपने हिसाब से जनहित में काम करने की कोशिश करते हैं। जिस समय देश आजाद हुआ ना टेलीफोन था और छोटी चीजों पर भी देश को दूसरे पर आश्रित रहना होता था। लेकिन आजादी के बाद कम साधन के उपरांत के बाद भी जितना कांग्रेस कर सकती थी उसने किया और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में देश का मान और नाम बढ़ाया है इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता। सत्ता समर्थकों द्वारा प्रशंसा और विरोधियों द्वारा आलोचना किए जाने की कोई बुराई नहीं है क्योंकि सब अपना धर्म निभा रहे हैं। लेकिन मोदी मैजिक अभी तो हर व्यक्ति के सिर चढ़कर बोल रहा है क्योंकि हाईवे नमो भारत की बढ़ती संख्या से आवागमन में बढ़ रही राहत उनकी उपलब्धि कह सकते हैं। स्वच्छ भारत भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभी ना हो पाया हो लेकिन उनकी प्रशंसा की ही जानी चाहिए। मेरा मानना है कि सत्ता और विपक्ष अपनी भूमिका निभाए। बस हर कदम राष्ट्र की प्रभुसत्ता और लोगों के जीवन में सुधार और उनकी परेशानियों का निस्तारण हो इसका ध्यान रखना होगा। यह तभी हो सकता है जब नागरिकों के हित में लिए जाने वाले निर्णय पर विपक्ष भी उदार रवैया अपनाये। बाकी सरकार अपनी उपलब्धियां और विपक्ष खामी गिनाकर जितना मतदाताओं को अपनी ओर खींच सकते हैँ उसी हिसाब से जनसमर्थन से सरकार बनेगी। फिलहाल आज प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों और दुनिया में भारत की अलग पहचान बनाने और विषम परिस्थितियों में देशहित में लिए गए निर्णयों के लिए उनकी प्रशंसा ही की जा सकती है क्योंकि जितना मान सम्मान देश को इन १२ सालों में मिला उतना पहले किसी भी पीएम को शायद नहीं मिल पाया। निर्णय सबने लेने में कोई कमी नहीं की और देशहित से समझौता किसी से नहीं किया। कुछ फैसले जो विपक्षी सरकारों ने लिए होंगे वो उस समय के हिसाब से होंगे। फिलहाल चारों ओर पीएम मोदी गांव से लेकर शहरों तक लोगेां की चर्चाओं में प्रशंसा प्राप्त कर रहे हैं। कोई उनके स्वास्थ्य और कोई उनके लंबे शासन के लिए प्रार्थना कर रहा है। वह देशहित में निर्णय लेते रहे यही कामना उनकी सहयोगियों और उनके प्रशंसकों द्वारा की जा रही है।
देश में १२ साल में पीएम के नेतृत्व में मिली सफलता के लिए सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के मुख्य संरक्षक राजेंद्र अग्रवाल, नेशनल प्रेसीडेंट सुनील डांग, राष्ट्रीय महामंत्री अंकित बिश्नोई, सुरेंद्र शर्मा, भाजपा, व व्यापारी नेता संदीप गुप्ता ऐल्फा ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना द्वारा दी गई बधाई और उपलब्धियों की प्रशंसा में शामिल होते हुए मैं और मेरा परिवार भी पीएम मोदी और उनके आंखें मिलाकर बात करने के साहस की प्रशंसा करते हैं।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
