शामली, 09 जून (ता)। मेडिकल व्यवसायी के बेटे का कथित तौर पर ब्रेन वॉश करके धर्मांतरण कराने के मामले में नया मोड़ आ गया है। धर्मपरिर्वन कर आयुष से मोहम्मद अली बने बेटे ने गत दिवस खुद ही सामने आकर कहा कि उसने किसी के दबाव में नहीं बल्कि अपनी मर्जीं से इस्लाम धर्म अपनाया है। उसने कहा कि उसकी पत्नी और उसके परिजनों पर लगाया जा रहा ब्रेन वॉश का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। वह चांदनी के संपर्क में आने से पहले ही पूरी तरह इस्लाम की ओर झुक चुका था। उसने अपनी मर्जी से ही चार साल पहले चांदनी से निकाह किया और इस्लाम कुबूला।
उधर, आयुष के पिता और शामली के बड़े दवा कारोबारी देवराज मलिक ने दोहराया है कि उसके बेटे का बीते कुछ वर्षों में इस कदर ब्रेन वॉश किया गया है कि वह किसी की बात नहीं सुनना चाहता। उन्होंने गहनता से मामले की जांच की मांग की है। पुलिस इन आरोपों की जांच के आधार पर कार्रवाई कर रही है, पुलिस कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। चार दिन से देश भर का ध्यान खींच रहे इस प्रकरण में तमाम आरोप-प्रत्यारोप के बाद सोमवार को आयुष मलिक सामने आया। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उसने बताया कि उसने खुद धर्म परिवर्तन कर अपना नाम मोहम्मद अली रखा है, उसकी पत्नी और ससुर को जेल भेजना गलत है। उसने कहाकि उसका किसी ने ब्रेनवॉश नहीं किया और न ही धर्म परिवर्तन एक दो दिन में किया जा सकता है। आयुष उर्फ मोहम्मद अली का कहना है कि मैं स्कूल टाइम से ही इस्लाम धर्म को जानने लगा था। 2008 में तो मैंने कुरआन की दो आयतें सीख ली थीं। साल 2012 में मैं इस्लाम को अच्छे से जानने लगा। यूट्यूब पर पाकिस्तान के डॉ. इसरार को सुनता था, उनकी बात अच्छी लगी।
Trending
- धुरंधर में रणवीर सिंह की स्क्रीन प्रेजेंस पर गौरव गेरा का रिएक्शन
- कालीपल्टन मंदिर के निकट पुरानी सेल टैक्स ऑफिस वाली कोठी में मानचित्र के नाम पर अवैध बारात घर के निर्माण की चर्चा, विभाग जांच कराकर करें कार्यवाही
- उत्तरी भारत के गीत संगीत प्रेमियों में अपने गायन और ठुमकों से सपना चौधरी के साथ ताल मिलाने वाले यशपाल उर्फ पेप्सी शर्मा को भगवान स्वर्ग में स्थान दे
- जानी-मानी अभिनेत्री अमीषा पटेल 51 वर्ष की हुईं
- मुख्यमंत्री का आभार! रजिस्ट्री कार्यालयों में मिलेंगी पासपोर्ट केंद्र जैसी सुविधाएं, सीएम साहब अफसरों को दफ्तर में बैठने के लिए और मजबूर कीजिए
- Infinix Smart 20 भारत में लांच
- जीरामजी योजना में मजदूरों को मिलेगा भत्ता, बुढ़ापे में पेंशन भी दी जाए
- प्रशासन का इकबाल ही तो है! एसडीएम पर हमला सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले उदयवीर के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

