Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»विज्ञान के अजूबे से उगी घास के मैदानों पर होगा फुटबॉल का महाकुंभ
    देश

    विज्ञान के अजूबे से उगी घास के मैदानों पर होगा फुटबॉल का महाकुंभ

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 9, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 09 जून। फीफा विश्व कप 2026 में फुटबॉल के खिलाड़ी घास के जिस मैदान पर दौड़ेंगे, वह कोई सामान्य घास नहीं होगी। यह घास विज्ञान का ऐसा अजूबा है, जिसे वैज्ञानिकों ने पांच साल की मेहनत से प्लास्टिक पर उगाया है। इसे बेडरोल की तरह लपेटकर पिज्जा डिलीवरी की तरह रेफ्रिजरेटेड ट्रकों से 16 स्टेडियमों तक पहुंचाया गया।

    11 जून को मैक्सिको सिटी के एस्तादियो अजटेका स्टेडियम में पहली सीटी के साथ फुटबॉल महाकुंभ शुरू हो जाएगा। इसके लिए चुने गए मैदानों की तैयारी करीब पांच साल पहले शुरू हुई थी। फीफा ने टेनेसी यूनिवर्सिटी और मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के ‘टर्फग्रास’ विशेषज्ञों के साथ साझेदारी की। मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के टर्फ विशेषज्ञ जॉन रोजर्स बताते हैं कि घास की ज्यादा किस्मों से मैदान की एकरूपता नहीं बनेगी। उन्होंने बताया कि गर्म इलाकों के लिए बरमूडा और ठंडी जगहों के लिए केंटकी ब्लूग्रास और पेरेनियल राईग्रास का उपयोग किया गया।

    मिट्टी नहीं प्लास्टिक पर उगाया
    इस घास को मिट्टी पर नहीं बल्कि प्लास्टिक की सतह पर उगाया गया। मिट्टी में जड़े गहराई तक चली जाती हैं। ऐसे में स्टेडियम ले जाने के लिए घास काटते वक्त जड़ें भी कट जाती हैं। प्लास्टिक पर उगाई गई घास की जड़ें नीचे जाने के बजाय किनारों में फैलकर चटाई जैसी परत बना लेती हैं। इससे घास को बिना नुकसान पहुंचाए ‘रोल’ में समेटकर स्टेडियम पहुंचाया जा सकता है।

    बिछाने से पहले तैयारी
    जब घास स्टेडियम में पहुंचती है तो उसे केवल कालीन की तरह बिछा नहीं दिया जाता। पहले पूरी सतह तैयार की जाती। कुछ स्टेडियमों में पुरानी कृत्रिम घास हटाई गई और कंक्रीट के ऊपर नई खेल सतह बनाई गई। कुछ जगहों पर मौजूदा सतह को सुरक्षित रखते हुए उसके ऊपर उगाए गए घास की नई परतें बिछाई गईं।

    वैज्ञानिक जॉन सोरोचन के अनुसार यह केवल घास उगाने का काम नहीं था, बल्कि 16 स्टेडियमों के लिए एक जैसी खेल सतह तैयार करने की चुनौती थी। इस घास को बड़े-बड़े टुकड़ों में काटकर ‘रोल’ बनाया गया, जैसे पिज्जा के टुकड़े करते हैं, फिर उन्हें रेफ्रिजरेटेड ट्रकों में पहुंचाया गया।

    FIFA World Cup 2026 footballs-mega-event tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026

    उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट

    August 12, 2026

    चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.