Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शामली धर्मांतरण मामले में आयुष बोला कि अपनी मर्जीं से इस्लाम धर्म अपनाया है
    • रिलीव हुए रजिस्ट्रार डॉ. अनिल यादव
    • एसपी सिटी ने बेगमपुल पर खुलेआम जाम छलका रहे 11 लोग पकड़े
    • कुंभ मेला-2027 की तैयारियों में तेजी लाएं
    • टैक्स खत्म होने से भारतीय बॉन्ड में आया एक साल का सर्वाधिक निवेश
    • विज्ञान के अजूबे से उगी घास के मैदानों पर होगा फुटबॉल का महाकुंभ
    • शहरवासियों को मिलेंगी 200 नई रोड साइड पार्किंग
    • एच-1बी वीजा पर लगाया गया एक लाख डालर का शुल्क रद
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»भाकियू और टोल प्रबंधन के बीच समझौता, टोल मुक्त हुए 12 गांव
    देश

    भाकियू और टोल प्रबंधन के बीच समझौता, टोल मुक्त हुए 12 गांव

    adminBy adminJune 9, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मवाना, 09 जून (प्र)। मवाना थाने पर एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) तथा टोल प्रबंधन के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें दोनों पक्षों के बीच टोल टैक्स को लेकर चल रहे विवाद पर चर्चा की गई, जिसके बाद आपसी सहमति से समझौता हो गया। इसके बाद पंचायत रद्द करने की घोषणा कर दी गई।

    बैठक के बाद उसमें हुए समझौते की जानकारी देते हुए भाकियू के एनसीआर महासचिव नरेश चौधरी मुबारकपुर ने बताया कि भैंसा टोल प्लाजा के 10 किलोमीटर दायरे में रहने वाले किसी भी व्यक्ति से टोल टैक्स नहीं लेने का समझौता हुआ है। इसी सहमति के आधार पर दोनों पक्षों के बीच विवाद समाप्त हो गया। भाकियू की ओर से बैठक में तहसील अध्यक्ष सत्येंद्र तालियान, मनोज खत्री, डॉ. टीटू, संजय, जय बहादुर (सदरपुर) सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस समझौते के बाद भाकियू के एनसीआर महासचिव नरेश चौधरी ने टोल प्लाजा पर प्रस्तावित पंचायत को वापस लेने की घोषणा कर दी। कहा कि प्रशासन और टोल प्रबंधन द्वारा किसानों एवं स्थानीय ग्रामीणों की मांगों को स्वीकार करने के बाद आंदोलन की आवश्यकता नहीं रह गई है।

    वहीं, टोल प्रबंधन की ओर से टोल मैनेजर बादल चौधरी ने बैठक के बाद बताया कि टोल प्रबंधन द्वारा जारी सूची के अनुसार 12 गांवों के निवासियों को टोल शुल्क से पूरी तरह मुक्त रखा गया है। इनमें छोटा मवाना, पहाड़पुर, दूधली, भैंसा, खेड़ी मनिहार, मुबारिकपुर, कोहला, बहजादका, तिगरी, निलोहा, कौल व पिलौना मुख्य है। इन गांवों के लोग अपनी पहचान पत्र (आईडी) दिखाकर टोल प्लाजा से बिना शुल्क के आवागमन कर सकेंगे। इसके अलावा भाकियू से जुड़े लोगों के लिए भी व्यवस्था की गई है। भाकियू कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष की पुष्टि के बाद अथवा अपना संगठनात्मक कार्ड दिखाकर टोल प्लाजा से निशुल्क गुजर सकेंगे। आश्वासन दिया टोल परगलत अथवा अनुचित व्यवहार करने वाले कर्मचारियों की तैनाती नहीं की जाएगी।

    आपराधिक कर्मचारी की नहीं होगी तैनाती
    एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि भाकियू व टोल प्रबंधन के बीच में समझौता हो गया है। टोल पर आपराधिक कर्मचारी की तैनाती नहीं की जाएगी। टोल कर्मी अपने व्यवहार में सुधार करेंगे। टोल प्रबंधन अपने मानकों के अनुसार गांवों के लोगों को निशुल्क आने-जाने देंगे।

    mavana-toll-plaza meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    शामली धर्मांतरण मामले में आयुष बोला कि अपनी मर्जीं से इस्लाम धर्म अपनाया है

    June 9, 2026

    रिलीव हुए रजिस्ट्रार डॉ. अनिल यादव

    June 9, 2026

    एसपी सिटी ने बेगमपुल पर खुलेआम जाम छलका रहे 11 लोग पकड़े

    June 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.