Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»संजय निषाद ने गाजीपुर मुठभेड़ पर उठाए सवाल
    चुनाव

    संजय निषाद ने गाजीपुर मुठभेड़ पर उठाए सवाल

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 8, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 08 जून (ता)। गाजीपुर के कमलेश बिंद एनकाउंटर ने प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल पैदा कर दी है। मुठभेड़ को लेकर मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी तो पहले से ही सरकार को घेर रही है, अब सरकार में शामिल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने गत दिवस इस पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने गाजीपुर पुलिस को खुद पर रासुका लगाने की चुनौती दी है। साथ ही, यह कहकर गठबंधन के भविष्य को लेकर चर्चाओं को जन्म दे दिया है कि श्हम सरकार के साथ अपने समाज की रक्षा के लिए खड़े हैं, लेकिन यदि आप रक्षक के बजाय भक्षक बनकर कार्रवाई करेंगे, तो हमें इस विषय पर विचार करना होगा। वहीं शाम को मत्स्य मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
    अपने सरकारी आवास पर पत्रकार वार्ता में संजय निषाद ने कहा कि विनीत राय हत्याकांड में कमलेश बिंद मुख्य आरोपित नहीं था। यदि एनकाउंटर करना ही था, तो मुख्य आरोपित के साथ किया जाना चाहिए था। गाजीपुर पुलिस को जवाब देना होगा कि एनकाउंटर किन परिस्थितियों में किया गया? कमलेश बिंद की पत्नी कह रही है कि उसके सामने पति को थाने में मारा-पीटा गया और बाद में ले जाकर मुठभेड़ का रूप दे दिया गया। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मुठभेड़ के बाद हुए बवाल को लेकर कहा कि स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआइयू) क्या कर रही थी? शव को ले जाते समय पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? गाजीपुर पुलिस के सभी पर रासुका लगाने के बयान पर कहा कि सबसे पहले मुझ पर रासुका लगाकर दिखाइए। आप कितनी रासुका लगाएंगे ? उत्तर प्रदेश की जेलें छोटी पड़ जाएंगी। हाल ही में विश्वकर्मा मामले में पुलिस पर पथराव हुआ था, तब रासुका क्यों नहीं लगाई ? क्या केवल इसलिए कि हम निषाद-बिंद समाज से हैं, आप कार्रवाई करेंगे? क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट के समय भी अंग्रेजों ने हमारे समाज के साथ ऐसा ही अन्याय किया था। आवश्यकता पड़ी तो मैं स्वयं न्यायालय का दरवाजा खटखटाऊंगा।

    lucknow Political Sanjay Nishad Sanjay Nishad raises questions about the Ghazipur encounter. tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.