Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कांवड़ यात्रा: एटीएस की रहेगी निगरानी, 60 हजार कांस्टेबल व 5500 दरोगा होंगे तैनात
    • 168 साल पहले प्रचलन में आयी थी उंगलियों की छाप अब अनिवार्य हो गयी है
    • 100 करोड़ वालों की संख्या के साथ ही गरीबों और बेरोजगारों की तादात पर भी हो गहन विचार
    • दस बीस रुपये के बाद 50, 100, 200, और 500 के प्लास्टिक के नोट भी आ सकते हैं
    • कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं : मुनकाद अली
    • हम महाराजा अग्रसैन राम मनोहर लोहिया और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों को नजरअंदाज कर कब तक आर्थिक अपराधियों को सम्मानित कर गौरवान्वित करते रहेंगे
    • यूपी पुलिस में 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले
    • एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स के चयन समारोह का आयोजन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गुदड़ी बाजार पहुंची CBI, 11 करोड़ के लोन के मामले में पड़ताल; शाहिद अखलाक के घर छापे की चर्चा, जानिये पूरा मामला
    देश

    गुदड़ी बाजार पहुंची CBI, 11 करोड़ के लोन के मामले में पड़ताल; शाहिद अखलाक के घर छापे की चर्चा, जानिये पूरा मामला

    adminBy adminJune 7, 2026No Comments37 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ. गुदड़ी बाजार में गत शनिवार को CBI की टीम पहुंच गई। यहां टीम ने 11 करोड़ रुपये के ऋण के मामले में चार घंटे तक पड़ताल की। शाहिद अखलाक भी कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद रहे। हालांकि शाहिद अखलाक का कहना है कि सीबीआई उनके घर नहीं, बल्कि उनके पड़ोसी के कार्यालय पर आई थी। जिम्मेदार पड़ोसी होने के नाते वह वहां पर मौजूद थे। हालांकि सीबीआई की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) की टीम गत शनिवार सुबह लगभग आठ बजे कोतवाली क्षेत्र स्थित गुदड़ी बाजार में पहुंची। पुलिस ने 11 करोड़ रुपये के ऋण के संबंध में सीबीआई के जांच पड़ताल करने की जानकारी दी। बताया गया कि टीम ने मीट कारोबार से जुड़ी कंपनी के दस्तावेजों की जांच पड़ताल की।

    इस दौरान किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर आने जाने नहीं दिया। इसके बावजूद शाहिद अखलाक वहां मौजूद थे। टीम दोपहर लगभग 12 बजे तक छानबीन करने के बाद वापस लौट गई। टीम की कार्रवाई के दौरान इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। स्थानीय पुलिस भी यहां मौजूद रही।

    शाहिद अखलाक ने लिखित बयान जारी करते हुए बताया कि जांच एजेंसी ने छोटी मस्जिद के बराबर मीट वाली गली में आफताब कलाम के कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। यह परिसर उनके आवास के निकट है। इसलिए मैं जिम्मेदार नागरिक होने के नाते वहां उपस्थित था।

    आफताब कलाम ने पूर्व में उनकी कंपनी से कुछ कारोबार किया होगा। आफताब कलाम की कंपनी की जांच के संबंध में कुछ विभागों के अधिकारीगण निरीक्षण करने पहुंचे थे। मेरे अपने आवास पर कोई जांच पड़ताल नहीं की गई। वहीं, इस संबंध में सीबीआई की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

    meerut news meerut Shahid Akhlaq Shahid Akhlaq meerut report
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कांवड़ यात्रा: एटीएस की रहेगी निगरानी, 60 हजार कांस्टेबल व 5500 दरोगा होंगे तैनात

    July 28, 2026

    168 साल पहले प्रचलन में आयी थी उंगलियों की छाप अब अनिवार्य हो गयी है

    July 28, 2026

    100 करोड़ वालों की संख्या के साथ ही गरीबों और बेरोजगारों की तादात पर भी हो गहन विचार

    July 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.