Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जालंधर के श्रीदेवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट
    • अब कीबोर्ड और माउस की नहीं होगी ट्रैकिंग, कर्मचारियों के विरोध के बाद झुकी मेटा
    • कांग्रेस में लौट सकते हैं अमरेंदर सिंह: हुड्डा
    • अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से विराट हटे, रोहित शर्मा पर भी सस्पेंस
    • केएस भरत ने महज सात मैच खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
    • गवर्नर’ रिलीज से पहले मनोज बाजपेयी पहुंचे भारत के पहले मैकडॉनल्ड्स
    • वरिष्ठ ट्रेजरी अधिकारी वरूण खरे को किया गया सम्मानित, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के द्वारा आरकेबी फाउंडेशन व ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना के सहयोग से मनाया गया पर्यावरण दिवस, पीपल जामुन आदि के पौधे लगाये
    • आरबीआई ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अदालती कामकाज में न्यायाधीश की जगह नहीं ले सकेगा एआई
    देश

    अदालती कामकाज में न्यायाधीश की जगह नहीं ले सकेगा एआई

    adminBy adminJune 5, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 05 जून। सुप्रीम कोर्ट ने देशभर की अदालतों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल को नियंत्रित करने के लिए ‌नियमों का मसौदा जारी कर दिया है।

    प्रस्तावित नियमों में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालती कामकाज में एआई एक सहायक भूमिका में कार्य करेगा और यह जज द्वारा न्यायिक अधिकार के स्वतंत्र प्रयोग का स्थान नहीं लेगा, न ही उसमें कोई बाधा डालेगा। सुप्रीम कोर्ट ने ‘अदालतों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग हेतु विनियम, 2026’ का मसौदा जारी करते हुए सभी हित धारकों और आम जनता को 20 जून, 2026 तक अपने सुझाव और आपत्ति मांगे हैं। मसौदे में कहा कि यह नियमन एआई को कानूनी रिसर्च, ड्राफ्टिंग, अनुवाद, ट्रांसक्रिप्शन और केस प्रबंधन में इस्तेमाल की अनुमति देते हैं, पर साफ करते हैं कि कानून, तथ्यों और न्याय से जुड़े सवालों का फैसला करने का अधिकार सिर्फ जजों के पास ही रहेगा। साथ ही यह भी साफ किया कि एआई हमेशा सहायक टूल की तरह काम करेगा।

    नौकरी निर्धारित योग्यताओं पर ही दें : अदालत
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकारी नौकरी निर्धारित योग्यताओं के अनुसार योग्य उम्मीदवारों को ही मिलनी चाहिए। शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि उच्च योग्यता वाले व्यक्ति को कम योग्यता वाले लोगों के लिए तय नौकरी प्राप्त करने की अनुमति देना योग्य और पात्र उम्मीदवार को वंचित करना है। न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने यह टिप्पणी मद्रास हाईकोर्ट का एक आदेश रद्द करते हुए की। हाईकोर्ट ने अस्थायी बैंक परिचारक की सेवा बहाल करने का निर्देश दिया था। पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट ने इस बात को नजरअंदाज किया कि कर्मचारी ने स्नातक होने की बात छिपाकर उस पद पर नियुक्ति प्राप्त की थी जो 10वीं कक्षा तक की योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए आरक्षित था।

    AI Artificial Intelligence (AI) Supreme Court tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    जालंधर के श्रीदेवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    June 5, 2026

    अब कीबोर्ड और माउस की नहीं होगी ट्रैकिंग, कर्मचारियों के विरोध के बाद झुकी मेटा

    June 5, 2026

    कांग्रेस में लौट सकते हैं अमरेंदर सिंह: हुड्डा

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.