अहमदाबाद, 02 जून (ता)। रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने लगातार दूसरे सीजन आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। चैंपियन बनने पर रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली, जबकि रनरअप गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा। व्यक्तिगत पुरस्कारों में राजस्थान के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का दबदबा रहा। उन्होंने सीजन में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप का टाइटल अपने नाम किया। वैभव को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर और सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन समेत कुल पांच अवॉर्ड मिले। इनसे उन्हें 45 लाख रुपए और एक कार मिली। वहीं, गुजरात के कगिसो रबाडा ने 29 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की।
आईपीएल खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने अपनी जीत उन फैंस को समर्पित की, जिन्होंने पिछले साल बंगलुरु की भगदड़ में जान गंवाई थी। कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, वे सिर्फ फैंस नहीं, बल्कि आरसीबी के परिवार का हिस्सा थे। 32 साल के पाटीदार ने कहा, जब ऐसी घटना के बारे में सुनते हैं, तो बहुत दुख होता है। एक तरफ टीम सेलिब्रेट कर रही होती है, दूसरी ओर फैंस की जान चली जाती है। जब भी मैं विराट भाई को देखता हूं, वे हमेशा टीम और खिलाडिय़ों के लिए मौजूद रहते हैं।
आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतने के बावजूद बंगलुरु में विक्ट्री परेड नहीं निकालने का फैसला किया है। एक सूत्र ने कहा कि शहर में सार्वजनिक समारोहों को लेकर पहले से लागू दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। बंगलुरु में बड़े समारोह की संभावना नहीं है। बंगलुरु पुलिस ने एडवाइजरी जारी की थी कि आरसीबी की जीत पर सडक़ पर जश्न, पटाखेबाजी, हुड़दंग की अव्यवस्था न फैलाएं।
Trending
- शिक्षा दे रहे विश्वविद्यालय समाज व परिवार के प्रोत्साहन से हर क्षेत्र दिव्यांग सफलता और सपनों की उड़ान
- सरकार खिलाड़ी अनुष्का के परिवार के आंसू पोंछने का करें प्रयास! दोषी पुलिस कर्मियों को सजा मिलनी ही चाहिए
- हिन्दी पत्रकारिता दिवस में अनेक विभूतियां हुई सम्मानित, गणेश शंकर विद्यार्थी जी की मूर्ति स्थापित करने की उठी मांग, चौथे स्तंभ की मजबूती से ही लोकतंत्र की मजबूती संभव है
- जादू-टोना और भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिलाओं को ठगी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार
- एक भी मोर्चे पर युद्धविराम का उल्लंघन पूरे समझौते का उल्लंघन होगा : अराघची
- चैंपियन आरसीबी को 20 करोड़, उपविजेता टीम गुजरात को मिले 12.50 करोड़
- आरसीबी की जीत के बाद विराट-अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
- अब वीडियो एडिटिंग के लिए नहीं पड़ेगी एडिटर की जरूरत, Gemini करेगा पूरा काम

