मथुरा, 02 जून (ता)। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की सफलता के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ आज मंगलवार सुबह वृंदावन पहुंचे। यहां दोनों ने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। विराट और अनुष्का इससे पहले भी कई बार वृंदावन स्थित आश्रम में दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों सुबह आगरा हवाई अड्डे से सीधे वृंदावन पहुंचे। इन दिनों पुरुषोत्तम मास के दौरान प्रेमानंद महाराज सार्वजनिक कार्यक्रमों और नियमित मुलाकातों से दूर एकांतवास में हैं। हाल के दिनों में भी उनके एकांतवास की जानकारी सामने आई थी।
बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का ने सुबह करीब चार बजे यमुना तट स्थित कुटिया में पहुंचकर प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। इस दौरान दोनों साधारण वेशभूषा में, गले में तुलसी की माला और माथे पर तिलक लगाए हुए दिखाई दिए। उन्होंने संत के साथ आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद दंपति उनके गुरुदेव श्री हित गौरंगी शरण महाराज (दादा गुरु) के आश्रम भी पहुंचे। वहां उन्होंने दर्शन-पूजन कर आध्यात्मिक मार्गदर्शन लिया।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वृंदावन से विशेष आध्यात्मिक जुड़ाव रहा है। दोनों समय-समय पर प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहुंचकर आशीर्वाद लेते रहे हैं और कई बार उनकी यात्राओं के वीडियो तथा तस्वीरें भी चर्चा में रही हैं। आरसीबी की उपलब्धियों और व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम के बीच विराट का यह आध्यात्मिक दौरा एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशंसकों के बीच इसे सफलता के बाद संतों और ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के रूप में देखा जा रहा है।
Trending
- शिक्षा दे रहे विश्वविद्यालय समाज व परिवार के प्रोत्साहन से हर क्षेत्र दिव्यांग सफलता और सपनों की उड़ान
- सरकार खिलाड़ी अनुष्का के परिवार के आंसू पोंछने का करें प्रयास! दोषी पुलिस कर्मियों को सजा मिलनी ही चाहिए
- हिन्दी पत्रकारिता दिवस में अनेक विभूतियां हुई सम्मानित, गणेश शंकर विद्यार्थी जी की मूर्ति स्थापित करने की उठी मांग, चौथे स्तंभ की मजबूती से ही लोकतंत्र की मजबूती संभव है
- जादू-टोना और भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिलाओं को ठगी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार
- एक भी मोर्चे पर युद्धविराम का उल्लंघन पूरे समझौते का उल्लंघन होगा : अराघची
- चैंपियन आरसीबी को 20 करोड़, उपविजेता टीम गुजरात को मिले 12.50 करोड़
- आरसीबी की जीत के बाद विराट-अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
- अब वीडियो एडिटिंग के लिए नहीं पड़ेगी एडिटर की जरूरत, Gemini करेगा पूरा काम

