मेरठ, 01 जून (प्र)। प्रेम हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। एक अत्यंत जटिल ऑपरेशन कर 20 वर्ष की एक युवती के अंडाशय से करीब नौ किलोग्राम वजनी ट्यूमर को बाहर निकाला।
कहा गया कि ट्यूमर का आकार इतना बड़ा था कि उसने मरीज के अन्य आंतरिक अंगों पर भारी दबाव बनाना शुरू कर दिया था। केस की गंभीरता और मरीज की उम्र को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने तुरंत सर्जरी करने का फैसला लिया। घंटों चले ऑपरेशन को डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने पूरी कुशलता के साथ अंजाम दिया। डॉक्टरों ने बिना किसी बड़ी जटिलता के नौ किलो वजनी ट्यूमर को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया। डॉक्टरों के मुताबिक सफल ऑपरेशन के बाद युवती की हालत पूरी तरह स्थिर है।
Trending
- शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
- मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
- पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
- जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
- मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
- मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां
- पीएम मोदी ने भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दी 17900 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात
- संत रविदास की जन्मस्थली से मिट्टी लेकर निकाली कलशयात्रा

