Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी के 63 जिलों में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
    • लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई
    • राजस्व विभाग में तीनों अहम पदों पर महिला आईएएस अफसर तैनात, अर्चना अग्रवाल को बनाया गया अध्यक्ष
    • युवक ने मवाना थाने में किया आत्महत्या का प्रयास
    • फर्जी प्रमाणपत्र गिरोह से जुड़े 5 सदस्य मेरठ से गिरफ्तार
    • 18 सौ करोड़ से चमकाए जाएंगे शहर के चौराहे, इंटीग्रेटेड प्लान के ई-टेंडर की बढ़ी डेट
    • राजीव कृष्ण बने उत्तर प्रदेश के फुलटाइम डीजीपी, जून 2029 तक रहेगा कार्यकाल
    • सरकार ने तय किए हड्डी, हृदय, मधुमेह समेत 30 जरूरी दवाओं के दाम
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»18 सौ करोड़ से चमकाए जाएंगे शहर के चौराहे, इंटीग्रेटेड प्लान के ई-टेंडर की बढ़ी डेट
    देश

    18 सौ करोड़ से चमकाए जाएंगे शहर के चौराहे, इंटीग्रेटेड प्लान के ई-टेंडर की बढ़ी डेट

    adminBy adminJune 1, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 01 जून (प्र)। मेडा ने सौंदर्यीकरण के लिए 18 सौ करोड़ के विकास कार्यों के लिए मांगे गए ई-टेंडर की डेट आगामी पांच दिनों के लिए बढ़ा दी है। शनिवार को ई-टेंडर खुलने की आखिरी तारीख थी, लेकिन शनिवार को ई-टेंडर नहीं खुल सका। अब ई-टेंडर पांच जून को खोले जाएंगे। मेडा के अधिकारियों का कहना है कि ई-टेंडर की प्रकिया समाप्त होते ही डेवलपमेंट के कार्य शुरू हो जाएंगे। ई टेंडर की डेट पांच दिनों के लिए आगे बढ़ा दी है।

    पिछले 24 अप्रैल को कमिश्नरी कार्यालय में मुख्यमंत्री के इंटीग्रेटेड प्लान को लेकर कमिश्नर भानु चंद गोस्वामी ने प्रशासनिक, पुलिस, नगर निगम, मेडा व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। इसमें शहर के सौंदर्यीकरण, सड़कों के चौड़ीकरण, चौराहों के सौंदर्यीकरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ अधिकारियों को जल्द शहर के सौंदर्यीकरण के आदेश जारी किए। शहर के मुख्य चौराहे हापुड़ अड्डे, बेगमपुल, बच्चा पार्क, साकेत चौराहा, कमिश्नरी चौराहे, कचहरी गेट, रेलवे रोड चौराहा, शहर घंटाघर चौराहा, माधवपुरम, बुढ़ाना गेट, तेजगढ़ी चौराहा, ईव्ज चौराहा, लालकुर्ती पैंठ चौराहा आदि जाम वाले चौराहों को चिह्नित करते हुए उनका चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए।

    कमिश्नर के निर्देश पर मेडा के अधिकारियों ने चिह्नित हुए चौराहों के सौंदर्यीकरण का ड्राफ्ट बनाया है। इसके लिए मेडा ने ई-टेंडर निकाले। जिसकी अंतिम तिथि 30 मई थी, लेकिन किसी कारणों से शनिवार को यह ई-टेंडर नहीं खुल सकें। अब ई-टेंडरों की डेट पांच दिनों के लिए बढ़ा दी है। अब यह ई-टेंडर पांच जून को खुलेंगे। इसके साथ सूरजकुंड पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए भी ई-टेंडर मांगे गए। शनिवार को इसका भी ई-टेंडर खुलना था, लेकिन इसके टेंडर भी डेट भी पांच दिनों के लिए बढ़ा दी।

    इनका होना है सौंदर्यीकरण
    फुटबाल चौक व डीएन चौक पर जक्शन इंम्प्रूवमेंट कार्य 416.95 लाख
    शहर के शहीद भगवान चौक पर जक्शन इंम्प्रूवमेंट कार्य 336.85 लाख
    बाउंड्री रोड चौक पर जक्शन इमप्रूवमेंट कार्य-323.85 लाख
    शिव मंदिर मोहरपुरी चौक पर इंम्प्रूवमेंट कार्य 336.13 लाख
    शहर के भूमिया माता मंदिर पुल पर सौंदर्यीकरण कार्य 299 48 लाख
    बच्चा पार्क चौराहे पर सौंदय कार्य- 264.65 लाख
    शताब्दी नगर एसटीपी से मोहकमपुर औद्योगिक क्षेत्र तक जल का उपयोग कार्य – 488.82 लाख ईस्टर्न कचहरी रोड व लोकप्रिय हॉस्पिटल पुलिया निर्माण कार्य 327.50 लाख
    जेल चुंगी से भावनपुर इस्टर्न बाईपास इंटर सेक्शन तक सड़क चौड़ीकरण 6305.57 लाख
    थीमोटिक डेवलपमेंट आफ हस्तिनापुर रोड तक निर्माण कार्य 6666.223 लाख
    सूरजकुंड पार्क का जीर्णाेद्वार 1822.51 लाख
    मंगलपांडे चौक पर सौंदर्यीकरण कार्य 293.05 लाख
    18 करोड़ से सूरजकुंड पार्क का जीर्णाेद्वार

    Beautification of Intersections meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी के 63 जिलों में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी

    June 1, 2026

    लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई

    June 1, 2026

    राजस्व विभाग में तीनों अहम पदों पर महिला आईएएस अफसर तैनात, अर्चना अग्रवाल को बनाया गया अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.