Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    • 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
    • होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सरकार ने तय किए हड्डी, हृदय, मधुमेह समेत 30 जरूरी दवाओं के दाम
    देश

    सरकार ने तय किए हड्डी, हृदय, मधुमेह समेत 30 जरूरी दवाओं के दाम

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 1, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 01 जून। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने तीस जरूरी दवाओं की खुदरा कीमत तय कर दी है। इसमें विटामिन डी-3, ओरल सॉल्यूशन, कैल्शियम, विटामिन सप्लीमेंट, मधुमेह रोधी दवा, हृदय रोग की दवाओं के साथ अंग प्रत्यारोपण में इस्तेमाल होने वाली (इम्यूनोसप्रेसेंट) दवाएं शामिल हैं।

    केंद्रीय औषध विभाग रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषध विभाग द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार एनपीपीए ने दवाओं की कीमत ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (डीपीसीओ) 2013 के प्रावधानों के तहत तय की गई है। एनपीपीए ने कहा कि कुछ चुनिंदा फॉर्मुलेशन के लिए दवाओं की कीमत तय की गई है उन्हें नई दवा की श्रेणी में रखा गया है। आदेश में जिन दवा बनाने वाली और मार्केटिंग कंपनियों का नाम है उनपर ये आदेश लागू होगा। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि तय की गई कीमत में जीएसटी नहीं जोड़ा गया है।

    हड्डी रोग की दवाएं सस्ती: विटामिन-डी 3 ओरल सॉल्यूशन जिसमें कोलेकैल्शिफेरोल 60,000 आईयू नैनो ड्रॉपलेट शामिल है। इसकी कीमत 14.91 रुपये तय की गई है। हड्डी रोग, विटामिन की कमी और न्यूरो संबंधी समस्या में दिए जाने वाले फॉर्मुलेशन जैसे कैल्शियम, विटामिन-डी 3, मिथाइलकोबालामिन, एल- मिथाइल फोलेट कैल्शियम व पायरीडोक्सल- 5 की कीमत तय कर दी गई है।

    लिपिड मैनेजमंट में इस्तेमाल होने वाली एटोरवास्टाटिन और फेनोफाइब्रेट की प्रति टैबलेट कीमत 18.46 रुपये तय कर दी गई है। एलर्जी में दी जाने वाली दवा बिलास्टिन और मॉन्टेलुकास्ट की एक गोली की कीमत 21.22 रुपये तय कर दी गई है। हाइपरटेंशन और हृदय रोग में इस्तेमाल होने वाली बाइसोप्रोल फ्यूमरेट और एमलोडिपिन की प्रति टैबलेट कीमत 9.40 रुपये तय कर दी गई है। अंग प्रत्यारोपण के मरीजों में इस्तेमाल होने वाली तीन एमजी की दवा टार्कोलिमन प्रोलॉन्ग्ड रिलीज कैप्शूल की एक टैबलेट की कीमत 127 रुपये होगी।

    दवा खरीदते वक्त पट्टी या डिब्बे पर लिखा MRP जरूर देखें. अगर दुकानदार MRP से ज्यादा मांग रहा है तो मना कर सकते हैं. NPPA के नियमों के मुताबिक, हर दवा दुकान पर प्राइस लिस्ट लगाना जरूरी है. शिकायत करनी हो तो NPPA की वेबसाइट nppa.gov.in पर जा सकते हैं या राज्य के ड्रग कंट्रोलर दफ्तर में शिकायत दर्ज करा सकते हैं. यह आदेश Akums Drugs, Alkem Wellness, Zydus Lifesciences, Ipca Laboratories, Dr. Reddy’s Laboratories, Intas Pharmaceuticals, Mankind Pharma और Macleods Pharmaceuticals जैसी बड़ी कंपनियों पर लागू है.

    Medicine Price List MODI GOVERNMENT Nppa tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026

    उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.