नई दिल्ली/मोस्को, 29 मई (ता)। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनसए) अजीत डोभाल ने गत दिवस कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में किसी भी तरह के दोहरे मापदंड नहीं होने चाहिए और सभी देशों को इस खतरे के खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई करनी चाहिए। डोभाल ने मॉस्को में आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवाद वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के समर्थकों, वित्तपोषकों और उसे बढ़ावा देने वाले नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के आतंकवाद को उचित नहीं ठहराया जा सकता और इस मुद्दे पर चयन कर के कार्रवाई करने का रवैया वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरनाक है। डोभाल ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ साझा और समन्वित रणनीति अपनाने की जरूरत है।
एनएसए डोभाल ने साइबर सुरक्षा, कट्टरपंथ और उभरते सुरक्षा खतरों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि नई तकनीकों और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल आतंकवादी संगठन अपने नेटवर्क फैलाने और युवाओं को प्रभावित करने के लिए कर रहे हैं, जिससे देशों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। डोभाल की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब भारत लगातार सीमा पार आतंकवाद और आतंकवादी ढांचे के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सख्त रुख अपनाने की वकालत करता रहा है।
इस मंच में अलग-अलग देशों के सुरक्षा सलाहकारों, खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों और रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में वैश्विक सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी सहयोग और बहुपक्षीय समन्वय जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
Trending
- UP के इस जिले में आज से 12 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का आदेश जारी
- शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
- मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
- पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
- जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
- मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
- मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां
- पीएम मोदी ने भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दी 17900 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात

