Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत व मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए रूट प्लान तय, चार पहिया हल्के वाहनों से दिल्ली पहुंचने को 4 मार्ग
    • कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार
    • बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी
    • यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार
    • एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग ईडी ने किया गिरफ्तार
    • पहली बार मिलने पर किसी के बारे में अच्छी बुरी राय ना बनाएं
    • आरडब्ल्यूए हो सावधान! लापरवाही के लिए लग सकता है जुर्माना और हो सकती है सजा, आवारा कुत्ते ने बच्ची को घायल किया, 1.05 लाख का जुर्माना लगा
    • सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»लगातार आ रही थी खांसी, दो साल के बच्चे के फेफड़े में मिला रिमोट का बल्ब
    देश

    लगातार आ रही थी खांसी, दो साल के बच्चे के फेफड़े में मिला रिमोट का बल्ब

    adminBy adminMay 28, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फरीदाबाद 28 मई। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दो साल के एक बच्चे को कई दिनों तक लगातार खांसी और बुखार की समस्या थी. परिवार इसे सामान्य मौसमी बीमारी समझकर इलाज कराता रहा, लेकिन जब हालत बिगड़ने लगी तो परिजन डाॅक्टर के पास पहुंचे. डाॅक्टरों की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जिससे सभी हैरत में पड़ गए. जांच में बच्चे के फेकड़े में रिमोट का बल्ब मिला.

    डाॅक्टरों की जांच में सामने आया कि खेलते समय बच्चे ने टीवी के रिमोट का छोटा बल्बनुमा हिस्सा (आईआर एलईडी) निगल लिया था, जो उसके दाहिने फेफड़े की सांस की नली में जाकर फंस गया था. यह मामला तब सामने आया जब बच्चे को सांस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी और दवाइयों का भी असर बंद हो गया.

    बच्चे को 11 मई को फरीदाबाद स्थित निजी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया. जांच में पता चला कि रिमोट का बल्ब फेफड़े के निचले हिस्से में गहराई तक फंसा हुआ है. डॉक्टरों के मुताबिक बल्ब में धातु के तार और कांच मौजूद होने के कारण स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी. लंबे समय तक फंसे रहने से वहां सूजन और ग्रैनुलेशन टिश्यू भी बन गया था, जिससे ऑपरेशन और जटिल हो गया था.

    बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजी, एनेस्थीसिया और ईएनटी विभाग की संयुक्त टीम ने इमरजेंसी ब्रोंकोस्कोपी की. एडवांस तकनीक की मदद से डॉक्टरों ने बेहद सावधानी से बल्ब को फेकड़े से बाहर निकाला. ऑपरेशन के बाद अब बच्चे की हालत सामान्य बताई जा रही है. उपचार के बाद अगले ही दिन बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

    faridabad FARIDABAD REMOTE BULB STUCK IN LUNG haryana tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत व मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए रूट प्लान तय, चार पहिया हल्के वाहनों से दिल्ली पहुंचने को 4 मार्ग

    July 16, 2026

    कलबुर्गी सेंट्रल जेल से तीन कैदी फिल्मी स्टाइल फरार

    July 15, 2026

    बारात बुलाई, फेरे कराए फिर विदा के बाद ससुराल वालों से 2.25 लाख की ठगी

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.