नई दिल्ली, 27 मई (ता)। जैकलीन फर्नांडिस कान्स में अपने शानदार स्टाइल स्ट्रीक को लगातार बरकरार रखते हुए फेस्टिवल में अपनी तीसरी अपीयरेंस के साथ एक और यादगार फैशन मोमेंट लेकर आईं। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने एक अलग मूड, नया सिल्हूट और ऐसी दमदार मौजूदगी पेश की, जिसने तुरंत सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अगर कोई कान्स को बखूबी कैरी कर सकता है, तो वो हैं जैकलीन।
अपने लेटेस्ट अपीयरेंस के लिए जैकलीन ने राहुल मिश्रा का बेहद खूबसूरत कूट्योर गाउन पहना, जिसने ग्लैमर, फ्लुइडिटी और एलिगेंस का परफेक्ट मेल पेश किया। इस लुक में फैब्रिक पर बेहद बारीक एम्बेलिशमेंट्स वेव जैसे सॉफ्ट पैटर्न्स में नजर आए, जो हर मूवमेंट के साथ खूबसूरती से शिमर कर रहे थे। डिटेलिंग ने गाउन को एक स्कल्प्टेड रिचनेस दी, लेकिन फिर भी पूरा लुक बेहद सॉफ्ट, रोमांटिक और एफर्टलेस लगा।
इस सिल्हूट ने उनके फ्रेम को बेहद खूबसूरती से हग किया और फिर बेहद ग्रेसफुल फ्लुइडिटी के साथ नीचे की ओर फॉल हुआ, जिसने स्ट्रक्चर और मूवमेंट के बीच शानदार बैलेंस बनाया। प्लंजिंग नेकलाइन ने लुक में बोल्ड सोफिस्टिकेशन जोड़ा, वहीं शीयर फुल स्लीव्स ने पूरे आउटफिट को सॉफ्टनेस और डेलिकेसी दी। गाउन का शिमरिंग टेक्सचर शाम की रोशनी में बेहद खूबसूरती से चमक रहा था, जिससे हर एंगल से यह लुक बेहद रेडियंट नजर आया।
सॉफ्ट वेव्स और मिनिमल एक्सेसरीज़ के साथ स्टाइल की गई जैकलीन ने पूरे फोकस को आउटफिट की आर्टिस्ट्री पर बनाए रखा और अपनी सिग्नेचर एलिगेंस को खूबसूरती से सामने रखा। उनका स्टाइलिंग अप्रोच बेहद पॉलिश्ड, एलिवेटेड और टाइमलेस महसूस हुआ।
फैशन से परे, जैकलीन के कान्स अपीयरेंसेज़ को खास बनाती है उनकी ऑरा। हर फ्रेम में वह एक एफर्टलेस एक शांत आत्मविश्वास, जो ग्लैमर के साथ मिलकर ग्लोबल स्टेज पर तुरंत असर छोड़ता है। यही एनर्जी अब उनके सबसे मजबूत स्टाइल सिग्नेचर्स में से एक बन चुकी है। लगातार जैकलीन कान्स के सबसे स्ट्राइकिंग फैशन मोमेंट्स देती नजर आ रही हैं, जहां हर लुक उनकी इंटरनेशनल स्टाइल जर्नी में एक नया रंग जोड़ रहा है। वह बेहद आसानी, कॉन्फिडेंस और ग्रेस के साथ ग्लोबली चमकती जा रही हैं। हर नई अपीयरेंस के साथ जैकलीन फर्नांडिस यह साबित कर रही हैं कि कान्स उनके लिए सबसे नैचुरल और पावरफुल फैशन स्टेजेस में से एक है।
Trending
- फरीदाबाद के 70 प्राइवेट स्कूल ब्लैकलिस्ट, अब नहीं होंगे दाखिले, मान्यता के खेल में फंसा छात्रों का भविष्य
- छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी
- 1 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का मात्र 16 दिनों में एसआईआर के तहत डिजिटलीकरण
- टीम इंडिया की हार पर श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की होगी रिव्यू मीटिंग
- छात्रों को विदेश में पढ़ाने भेजने वाले कॉलेज व यूनिवर्सिटी दे पूरी जानकारी, क्या पता उनका स्टेटस क्या है
- ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर उठा ऐतराज, अब जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक बनाए गए आखिर समय से चुनाव कराने में क्या परेशानी है
- मंडलायुक्त और डीएम दें ध्यान! कोचिंग सेंटरों के संचालकों से शपथ पत्र लेकर मेडा द्वारा सील खोलने की चर्चा जनहित में नहीं, नागरिक इसे लखनऊ और दिल्ली जैसी घटनाओं को आमंत्रण देना ठहरा रहे हैं
- भगवान श्रीकृष्ण के अवतार ‘जगन्नाथ’ की रथयात्रा का पुण्य सौ यज्ञों के बराबर

